×

मोदी कैबिनेट : चिदंबरम ने कहा- कृषि, स्वास्थ्य संकट में, लेकिन मंत्री नहीं बदले

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनाए रखने की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों क्षेत्रों में 'संकट और दुख' की स्थिति है। चिदंबरम ने ट्विटर पर लिखा, "कृषि संकट में है, स्वास्थ्य संकट में है, लेकिन मंत्री बने हुए हैं।"

tiwarishalini
Published on: 3 Sep 2017 1:39 PM GMT
मोदी कैबिनेट : चिदंबरम ने कहा- कृषि, स्वास्थ्य संकट में, लेकिन मंत्री नहीं बदले
X
मोदी कैबिनेट : चिदंबरम ने कहा- कृषि, स्वास्थ्य संकट में, लेकिन मंत्री नहीं बदले

नई दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनाए रखने की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों क्षेत्रों में 'संकट और दुख' की स्थिति है। चिदंबरम ने ट्विटर पर लिखा, "कृषि संकट में है, स्वास्थ्य संकट में है, लेकिन मंत्री बने हुए हैं।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "इस उत्साह के माहौल में क्या किसी को सुध है कि कल गोरखपुर में 13 और बच्चों की मौत हो गई।" चिदंबरम ने साथ ही कहा, "प्रभु उद्योग (विनिर्माण हिचकोले खा रहा है) और वाणिज्य (निर्यात ठहरा हुआ) मंत्रालय में आपका स्वागत है। शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें ... मंत्रियों को हटाकर अपनी विफलता स्वीकार कर रही है सरकार : कांग्रेस

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमण को रविवार को पदोन्नत करके रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार करते हुए 4 मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया है और नौ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें ... JNU की पूर्व छात्रा निर्मला सीतारमण को मिला रक्षा मंत्रालय, जानें कुछ अनछुए पहलू

जिन 4 मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी गई उनके नाम हैं- धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी।

यह भी पढ़ें ... मोदी ने शिव प्रताप को मंत्री बनाकर योगी को दिया तगड़ा झटका !

ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट स्तर पर पदोन्नत कर रेल मंत्रालय सौंपा गया है। रेल मंत्रालय पहले सुरेश प्रभु के पास था, जिन्हें रेल मंत्रालय के स्थान पर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय दिया गया है।

यह भी पढ़ें ... मोदी कैबिनेट : सत्यपाल का कमिश्नर से मिनिस्टर बनने तक का सफर

मोदी कैबिनेट में शामिल 9 नए चेहरे

-सत्यपाल सिंह

-अल्फाेन्स कन्ननथानम

-अश्विनी कुमार चौबे

-डॉ. वीरेंद्र कुमार

-शिव प्रताप शुक्ल

-आर के सिंह

-अनंत कुमार हेगड़े

-गजेंद्र सिंह शेखावत

-हरदीप सिंह पुरी

अगली स्लाइड में देखिए पी चिदंबरम के ट्वीट







tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story