×

Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देश की पहली महिला महावत समेत इन 34 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री

Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष 34 पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

aman
Report aman
Published on: 25 Jan 2024 4:13 PM GMT (Updated on: 25 Jan 2024 4:40 PM GMT)
Padma Awards 2024
X

Padma Awards 2024 (Social Media)

Padma Awards 2024 : केंद्र सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष 34 पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांग थाम सहित कई गणमान्य के नाम शामिल हैं।

बता दें, पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। वहीं, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए है और पद्म श्री पुरस्कार विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार विजेताओं को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।


देश की पहली महिला हाथी महावत को पद्मश्री

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। देश की पहली महिला हाथी महावत पारवती बरुआ (Parvati Barua), जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव (Jageshwar Yadav) और सरायकेला खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मु (Environmentalist Chami Murmu) को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिला पद्म अवॉर्ड :

- पार्वती बरुआ (67 वर्ष), असम, सोशल वर्क (एनिमल वेलफेयर)

- जागेश्वर यादव (67 वर्ष), छत्तीसगढ़, समाज सेवा (आदिवासी)

- चामी मुर्मू (52 वर्ष), झारखंड, सोशल वर्क (पर्यावरण)

- गुरविंदर सिंह (53 वर्ष), हरियाणा, समाज सेवा (दिव्यांग)

- सत्य नारायण बलेरी (50 वर्ष), केरल (कृषि)

- दुक्खू माझी (78 वर्ष), पश्चिम बंगाल, समाज सेवा (पर्यावरण)

- के. चेल्लामल (69 साल), अंडमान एंड निकोबार (एग्रीकल्चर)

- संगथंकिमा (63 साल), मिजोरम, समाज सेवा (चिल्ड्रन)

- हेम चंद्र माझी (70 साल), छत्तीसगढ़ (आयुष)

- यानुंग जमोह लेगो, 58 साल, अरुणाचल प्रदेश (एग्रीकल्चर)

- सोमन्ना (66 वर्ष), कर्नाटक, सोशल वर्क (आदिवासी)

- सर्वेश्वर बासुमेतेरी (61 वर्ष), असम, (कृषि)

- प्रेमा धनराज (72 वर्ष), कर्नाटक (मेडिसिन)

- उदय विश्वनाथ देश पांडेय (70 वर्ष), महाराष्ट्र (मलखंभ कोच)

- याज्की मॉनेकशॉ इटालिया (72 वर्ष), गुजरात (Indigenous-Sickle Cell)

- शांति देवी पासवान और शिवान पासवान, मधुबनी बिहार (पेंटिंंग)

- अशोक कुमार बिस्वास (67 वर्ष), बिहार (पेंटिंंग)

- रतन कहार (88 वर्ष), पश्चिम बंगाल, कला (लोकगीत गायन)

- बालाकृष्णा सदानाम पुथिया वीतिल (79 वर्ष), केरल, कला के क्षेत्र में (कथकली)

- उमा माहेश्वरी डी, 63 वर्ष, आंध्रप्रदेश, कला (स्टोरी टेलिंंग)

- गोपीनाथ स्वेन (105 वर्ष), उड़ीसा आर्ट (भजन गायन)

- स्मृति रेखा चाखमा (63 वर्ष), त्रिपुरा आर्ट (टेक्सटाइल)

- ओम प्रकाश शर्मा (85 वर्ष), मध्य प्रदेश आर्ट (थिएटर-फॉक)

- नारायन ईपी (67 वर्ष), केरल कला (डांस)

- भागवत प्रधान (85 वर्ष), उड़ीसा, कला (डांस)

- सनातन रुद्र पाल, 68 वर्ष, पश्चिम बंगाल, कला (स्कल्पचर)

- बद्रप्पन एम (87 वर्ष), तमिलनाडु, कला (डांस)

- जॉर्डन लेपचा (50 वर्ष), सिक्किम, कला (क्राफ्ट)

- माचिहान सासा (73 वर्ष), मणिपुर, कला (क्राफ्ट)

- गद्दम समैया (67 वर्ष), तेलंगाना, कला (डांस)

- जानकी लाल (81 वर्ष), राजस्थान, कला (थिएटर)

- दासारी कोंडप्पा (63 वर्ष), तेलंगाना, कला (इंस्ट्रूमेंट)

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story