×

PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सैनिक दे रहे मुंहतोड़ जवाब

aman
By aman
Published on: 14 Aug 2016 10:50 AM GMT
PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सैनिक दे रहे मुंहतोड़ जवाब
X

नई दिल्ली : पाकिस्तान आज 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच पाक सेना ने रविवार को जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस संबंध में भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह हमारे ठिकानों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी कार्रवाई करते हुए मुहंतोड़ जवाब दिया।

ये भी पढ़ें ...SHAME: यूपी में समाजवादी पार्टी के विधायक को नहीं आता राष्ट्रगान

स्वचालित हथियारों का किया इस्तेमाल

भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि उन्होंने हमारे ठिकानों पर हमले के लिए छोटी और स्वचालित बंदूकों का इस्तेमाल किया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में हमने भी समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल किया। यह गोलीबारी अब भी रह-रह कर जारी है।

ये भी पढ़ें ...BJP का पोस्टर वारः योगी काे दिखाया भगत सिंह, जंजीरों में कैद भारत माता

भारत ने भी की जवाबी कार्रवाई

इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। फायरिंग में 50 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पाकिस्तानी सेना सुबह 3 बजे नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाक सैनिकों ने छह गांवों और सीमा चौकियों को निशाना बनाया। सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद पाक सैनिकों ने मोर्टार से भी गोले दागे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story