×

कश्मीर में फायरिंग शुरु! लगातार हो रही गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम ही नहीं ले रहा। एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

Shreya
Published on: 2 Sep 2019 5:35 AM GMT
कश्मीर में फायरिंग शुरु! लगातार हो रही गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद
X
कश्मीर में फायरिंग शुरु! लगातार हो रही गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम ही नहीं ले रहा। एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जवान शहीद हो गया।

यह भी पढ़ें: कुलभूषण जाधव: पाकिस्तान आज देगा कॉन्सुलर एक्सेस भारत ने कहा, नहीं मानेंगे कोई भी शर्त

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन करते हुए फायरिंग में गोले और मोर्टार भी दागे हैं। पाकिस्तान की और से की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। दोंनो तरफ से हुए इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। बताया ये भी जा रहा है कि पाकिस्तान मंगलवार की सुबह से ही फायरिंग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: JK: पुंछ में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने 29 अगस्त को मेंढर सेक्टर में एक स्कूल पर गोलीबारी की था। जिसके चलते कई बच्चे स्कूल में फंस गए थे।

Shreya

Shreya

Next Story