Pakistan Blast: पाकिस्तान में जमीयत उलेमा इस्लाम की रैली में ब्लास्ट, 20 की मौत, 50 घायल

Pakistan Blast: इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को एक रैली के दौरान आतंकी हमला हो गया। खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में एक पॉलिटिकल रैली के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ। पुलिस इस हमले को आतंकी हमला बता रही है।

Ashish Pandey
Published on: 30 July 2023 1:25 PM GMT
Pakistan Blast: पाकिस्तान में जमीयत उलेमा इस्लाम की रैली में ब्लास्ट, 20 की मौत, 50 घायल
X

Pakistan Blast: इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को एक रैली के दौरान आतंकी हमला हो गया। खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में एक पॉलिटिकल रैली के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ। पुलिस इस हमले को आतंकी हमला बता रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। यह घटना बाजौर की खार तहसील की है। यहां सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (जेयुआई-एफ) की रैली चल रही थी कि इसी दौरा जोरदार ब्लास्ट हो गया।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story