×

LoC पर ताबड़तोड़ गोलीबारी! पाकिस्तान ने फिर की अपनी नापाक हरकत

पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के मेंढर सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार दागे हैं।

Shreya
Published on: 26 April 2023 4:02 PM GMT
LoC पर ताबड़तोड़ गोलीबारी! पाकिस्तान ने फिर की अपनी नापाक हरकत
X
LoC पर ताबड़तोड़ गोलीबारी! पाकिस्तान ने फिर की अपनी नापाक हरकत

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के मेंढर सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार दागे हैं। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में गोलीबारी कर रही है। गोलीबारी में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बता दें कि पाकिस्तान पिछले 10-15 दिनों से एलओसी के कई चौकियों पर गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में रिहायशी इलाकों के साथ-साथ स्कूलों और मस्जिदों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: J-K: राजौरी जिले में LoC के पास पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

271 बार कर चुका है गोलीबारी-

पाकिस्तान कईयों बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर चुका है। बता दें कि पाकिस्तान ने अगस्त में पूरे 271 बार गोलीबारी कर चुका है। पाकिस्तानी सेना ने भारत में घुसपैठ करने की भी नाकाम कोशिश कर चुका है। इन सीजफायर में पाकिस्तानी सेना आर्टिलरी तोपों का भी इस्तेमाल कर चुका है।

पूरे 1889 बार कर चुका है सीजफायर उल्लंघन-

पाकिस्तानी सेना कश्मीर में घुसपैठी के लिए कई बार प्रयास कर चुका है और इस गोलीबारी का मकसद भी आतंकियों को घुसपैठ के जरिए जल्द ही कश्मीर में दाखिल किया जा सके। इस साल पाकिस्तान 1889 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है और ये आंकड़ा पिछले साल के आंकड़े से बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की ताबाही शुरु! बद से बदतर हो जाएंगे देश के हालात

बता दें कि साल 2018 में पाकिस्तान ने 1629 बार सीजफायर उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान का हर बार मुंह तोड़ जवाब दिया है।Lभारतीय सेना ने अगस्त महीने में 5 आतंकियों को ढेर कर चुका है। वहीं जुलाई में 13 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। अगर पूरे साल की बात करें तो सुरक्षाबलों ने अब तक 140 आतंकियों को ढेर कर चुका है। वहीं पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक सेना ने कुल 254 आतंकियों को ढेर किया था।

Shreya

Shreya

Next Story