×

J&K:पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग में 8 नागरिकों की मौत, 18 अन्य घायल

By
Published on: 1 Nov 2016 4:14 AM GMT
J&K:पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग में 8 नागरिकों की मौत, 18 अन्य घायल
X
pak firing bsf post indian army loc border

जम्मू: पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी है। इसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। रामगढ़ के सांबा सेक्टर में भारी गोले भी फेंके गए हैं इसमें एक महिला की मौत हो गई है वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। पाक एक महीने से लगातार फायरिंग कर रहा है। पाक सेना लगातार भारतीय चौकियों और गांवों में फायरिंग कर रही है। बीएसएफ फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सुबह 6.30 बजे से फायरिंग शुरू हो गई थी।

सांबा,रजौरी,नौशेरा और पुंछ में पाक की ओर से फायरिंग हो रही है। राजौरी में एक और जवान शहीद हो गया है। कलाल के नौसेरा सेक्टर में सुबह 5.30 बजे के बाद सीज फायर का उल्लंघन किया गया। सीमापार से यहां मोर्टार फेंके गए, हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है।

मेंढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए थे। फायरिंग में एक महिला की मौत भी हुई थी।

रविवार जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। रात करीब 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने आर.एस. पुरा सेक्टर में दो जगह ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार दागे थे। इसके बाद बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Next Story