×

Ceasefire Violation: PAK ने सीजफायर का किया उल्लंघन, BSF के जवानों पर बरसाई गोली, मिला कड़ा जवाब

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लंबी खामोशी के बाद पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाक रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बीएसएफ (BSF) के जवानों पर फायरिंग की।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Sep 2022 6:58 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2022 7:05 AM GMT)
pakistan violates ceasefire loc in jammu kashmir firing on bsf troops
X

फाइल फोटो 

Ceasefire Violation : जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर लंबी खामोशी के बाद पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाक रेंजर्स (Pak Rangers) ने संघर्ष विराम (Ceasefire) का उल्लंघन करते हुए बीएसएफ (BSF) के जवानों पर फायरिंग की। पाकिस्तानी सैनिकों ने ये हरकत उस समय की जब बीएसएफ के जवान ने सीमा पर बाड़ लगवा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अनुसार, पाक रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर (Arnia Sector) में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की। जिसमें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।। फायरिंग के बाद भारतीय जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जोरदार पलटवार किया। बताया जा रहा है, कि इन दिनों भारत सीमा पार से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए कंटीले बाड़ लगवा रहा है। जिसका पाकिस्तानी सैनिक विरोध कर रहे हैं।

2021 में हुआ था शांति समझौता

भारत और पाकिस्तान के बीच यूं तो साल 2003 में ही सीमा पर सीजफायर को लेकर समझौता हो गया था लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी गंभीरता से इसका पालन नहीं किया। जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए लगातार पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा है। पिछले कुछ सालों में ये बढ़ गया था। पिछले साल यानी फरवरी 2021 में दोनों देशों इस सहमति पर पहुंचे थे कि सीजफायर का उल्लंघन नहीं होगा।

इसके बाद कमोबेश सीमा पर शांति बनी रही। पहले के मुकाबले सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में काफी कमी देखी गई थी। केंद्र सरकार द्वारा संसद को दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले साल मार्च में सीजफायर उल्लंघन की एक भी घटना नहीं हुई। इसके बाद अप्रैल में 1 बार, मई में तीन बार और जून में दो बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ था। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से साल 2018 में 2140 बार, 2019 में 3479 बार और साल 2020 में 5133 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story