×

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में लड़की और जवान घायल

Rishi
Published on: 4 Feb 2018 2:12 PM GMT
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में लड़की और जवान घायल
X

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक किशोरी घायल हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।"

ये भी देखें : जम्मू एवं कश्मीर : LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, गोलीबारी से डर भागे आतंकी

अधिकारी ने कहा, "एक 15 साल की लड़की और सेना का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की शुरुआत सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से जवाब दिया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story