×

पाक सेना ने बलूचिस्तान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया

suman
Published on: 5 Jun 2017 5:48 AM GMT
पाक सेना ने बलूचिस्तान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया
X

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान प्रांत में 12 आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के बयान के हवाले से बताया कि क्वेटा से लगभग 50 किलोमीटर दूर मस्तुंग में खुफिया अभियान शुरू किया गया।

आगे....

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेंशस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "आतंकवादी एक गुफा में छिपे थे और वे बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।"

सेना के मुताबिक, "कार्रवाई में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।"हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि ये आतंकवादी किस संगठन से थे।

सौजन्य:आईएएनएस

suman

suman

Next Story