×

Delhi: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भर-भराकर गिरा पंडाल, आठ लोग घायल

Delhi: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को बड़ी हादसा हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान पंडाल गिर गया।

Snigdha Singh
Published on: 17 Feb 2024 6:25 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2024 8:08 AM GMT)
Delhi: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भर-भराकर गिरा पंडाल, आठ लोग घायल
X

Delhi Jawaharlal Nehru stadium Accident (Photo: Social Media)

Delhi: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो का पंडाल अचानक गिर गया। इस दौरान पंडाल के नीचे मौजूद कई लोग दब गए। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी। अब तक की जानकारी के अनुसार घटना में आठ लोगों के घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ अन्य दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

स्टेडियम के गार्ड ने बताया कि एक कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि पंडाल लगा रहे कर्मी और स्टेडियम के कर्मचारी खाना खा रहे थे। घटनास्थल पर कुछ लोग ही मौजूद थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन और जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई अन्य कर्मचारी तो नहीं दबे। इसके साथ ही स्टेडियम के कर्मचारियों से पूछताछ हो रही कि कितने लोग मौजूद थे? मौके पर जेसीबी और क्रेन और स्वास्थ्य टीम के साथ एंबुलेंस मौजूद हैं। वहीं, मामले को लेकर पुलिस प्रशासन या फिर स्टेडियम अथॉरिटी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया।

घायलों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

स्टेडियम पंडाल हादसे की चपेट में करीब आठ लोग घायल हो गए। दममकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों झटपट करके सभी फंसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है। अब तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी और एंबुलेंस मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story