TRENDING TAGS :
Madhya Pradesh: सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत गिरने से 50 मजदूर घायल, 2 की मौत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है।
Madhya Pradesh
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया है। जहाँ पवई में सिमरिया जेके सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणधीन छत का स्लैब गिर गया। इस छत के गिरने से कई मजदूर इसके निचे दब गए हैं। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक़ इस छत के गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह हादसा स्कैफोल्डिंग गिरने से बताया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए सीमेंट फैक्ट्री के अंदर एंट्री पर रोक दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना सुबह की बताई जा रही है। जिसमे कहा गया कि निर्माणाधीन वाले हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी तभी ये भीषण हादसा हो गया। जिसके चलते वहां बड़ी संख्या में मौजूद मजबूर दब गए। इस घटना के बाद पूरी फैक्ट्री में चीख- पुकार मच गई है। लोग जल्दबाजी में मलबे में दबे मजदूरों को निकालने में लग गए।
राहत बचाव कार्य जारी
बता दें कि ऐसे ही इस घटना की जानकरी पुलिस को दी गई तुरंत बड़ी संख्या में राहत बचाव की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। सूचना के बाद एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गई थी। जो मजदूर छत के निचे दब गए थे उन्हें निकालकर अस्पताल भेजा जाने लगा। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। प्रशासनिक तौर पर अभी किसी के हताहत और घायलों की पुष्टि नहीं की गई है. हादसे की जांच की जा रही है।