×

लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए जीतेगी इतनी सीट, पीएम मोदी ने संसद से की भविष्यवाणी, खुद को बताया OBC

Narendra Modi speech in Lok Sabha: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का यह आखिरी संसद में भाषण है। इस धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का रोडमैप तय कर सकते हैं।

Viren Singh
Published on: 5 Feb 2024 12:45 PM GMT (Updated on: 5 Feb 2024 12:56 PM GMT)
Narendra Modi speech in Lok Sabha
X

Narendra Modi speech in Lok Sabha (सोशल मीडिया) 

Narendra Modi speech in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए लोकसभा में एक ओर जहां अपने सरकार की उपल्ब्धियां गिनाईं तो वहीं कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से आगामी लोकसभा चुनाव का रोडमैप तय किया और इंडिया गठबंधन की क्लास लगाते हुए अपने दोनों कार्यकाल का लेखा जोखा सदन के जरिये देश की जनता के सामने रखा। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं वास्तव में विपक्ष के प्रस्ताव की सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक शब्द से मुझे और देश को अब यह विश्वास हो गया है कि उन्होंने लंबे समय तक विपक्ष में बैठने का संकल्प ले लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षयी दलों को आजकल ओबीसी की काफी चिंता सता रही है। ये लोग काफी चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ओबीसी दिखाई नहीं दे रहा है। सबसे बड़ा ओबीसी से संसद भवन में उनके सामने खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद का ओबीसी करार दिया।

देश ने परिवारवाद का उठाया खामियाजा

पीएम मोदी ने कहा कि जनता-जनार्दन तो ईश्वर का रूप होती है और आपलोग (विपक्ष) जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं कि ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन आपको पक्का आशीर्वाद देगी और आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में जरूर दिखेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे से समय तक देश ने परिवारवाद का बढ़ा खामियाजा उठाया है। उनका इराशा था कांग्रेस की तरफ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता परिवारवाद के भेंट चढ़ गए हैं। आज देश को अच्छे विपक्ष की सख्त जरूरत है, लेकिन कांग्रेस की दुकान में अब ताला लगने की नौबात आ गई है। विपक्षीय दल के कई सारे नेता अब चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। राष्ट्रपति का अभिभाषण तथ्यों के आधार पर देश के सामने दस्तावेज प्रस्तुत किया है। इन दस्तावेज से पता चल रहता है कि देश की किस गति और स्केल के साथ आगे बढ़ा रहा है, उसका लेखा जोखा राष्ट्रपति ने देश के समाने प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति ने चार स्तंभों पर फोकस किया है। यह चार स्तंभों जितना मजबूत, समद्ध और शाक्तिशाली होगें, तो देश उतनी तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। यह चार स्तंभ है, देश की नारी शाक्ति,युवा शाक्ति, गरीब भाई बहन और किसान हैं। इनके सशक्तीरण के जरिये ही भारत विकसित देश बनाने की राह के संकल्प को पूरा कर सकता है।

तीसरे कार्यकाल में भारत होगा तीसरी अर्थव्यवस्था, ये मोदी की गारंटी

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर लोकसभा में पीएम मोदी ने देश वासियों को एक गारंटी दी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंणी है कि भाजपा के तीसरे कार्यकार्य में ही भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। मोदी ने कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए। पहले कार्यकाल में हमने कांग्रेस के गढ्ढे भरे। दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और अपने तीसरे कार्यकाल में विकसित का भारत का संकल्प रखा है।

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दुनिया सराह रही

मोदी ने कहा, कांग्रेस से पूछा कि आखिर कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे, बहुत तोड़ा देश को...अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरम्यान कुछ सकारात्मक बातें होती, कुछ सकारात्मक सुझाव आते, लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया। आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। मोदी ने कहा कि आज भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दुनिया सराह रही है। पूरी दुनिया प्रभावित है। G20 समिट को सारे देश ने देखा है। आज की मजबूत अर्थव्यवस्था को देखते हुए हम कह रहे हैं कि हमारे तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक वाला देश बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है। अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते।

एनडीए इस बार 400 सीट पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार देश जो मूड देख है, उससे एक बात साफ है कि देश की जनता लोकसभा चुनाव 2024 में 370 सीट देने जा रही है, जबकि हमारे सहयोगी दल का गठबंधन एनडीए को 400 पार सीट देने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगा देते और 100 पीढ़ियां बीत जातीं, लेकिन यह काम पूरा नहीं कर पाती।

सुनिए मोदी का आखिरी लोकसभा में संबोधन


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story