×

Parliament House Security Issue: कौन हैं ये चारों आरोपी जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर मचा दिया कोहराम, एक महिला भी है शामिल

Parliament House Security Issue: देश की संसद के बाहर और अंदर बुधवार को कुछ युवकों ने कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा के अंदर कुद गए और अंदर कलर गैस का छिड़काव कर हंगामा मचा दिया तो वहीं दो लोगों ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने संसद के बाहर कलर गैस का छिड़काव करने के बाद जमकर नारेबाजी की।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 13 Dec 2023 1:27 PM GMT (Updated on: 13 Dec 2023 1:28 PM GMT)
Who are these four accused who created chaos inside and outside the Parliament, a woman is also included
X

कौन हैं ये चारों आरोपी जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर मचा दिया कोहराम, एक महिला भी है शामिल: Photo- Social Media

Parliament House Security Issue: 22 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था। आज संसद हमले की बरसी पर संसद के अंदर और बाहर हड़कंप मच गया। एक ओर लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और एक डेस्क से दूसरे डेस्क पर कूदने लगे और कलर गैस का छिड़काव कर दिया। वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव किया और जमकर नारेबाजी की। इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया।

संसद के बाहर हंगामा करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे बताए जा रहे है। नीलम महिला है और उसकी उम्र 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है। अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। इसकी उम्र 25 साल है।

ये घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन दोनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया हैै जहां उनसे दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर रही है।

संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।

लोकसभा के अंदर भी दो युवकों ने किया हंगामा

वहीं लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे एक युवक का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है। सागर शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ के आलमबाग का रहने वाला है। सागर की मां ने दावा किया कि वह घर से प्रदर्शन करने के लिए कह कर गया था। सुरक्षाकर्मियों ने सदन में अराजकता फैलाने आए दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया है।

सागर शर्मा के अलावा जिस शख्स ने लोकसभा के अंदर हंगामा किया था, उसका नाम मनोरंजन डी है। जो कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है। उसकी उम्र 35 साल है। उसने बेंग्लुरु की विवेकानंद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग किया है। इन दोनों युवकों ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के पास पर संसद में एंट्री पाई थी। हालांकि संसद के अंदर और बाहर जिन लोगों ने हंगामा किया है, उनका आपस में कोई संबंध है या नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और गृह सचिव अजय भल्ला संसद पहुंचे।

जानिए स्पीकर ओम बिड़ला ने क्या कहा?

वहीं इस घटना को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। हम सबको चिंता थी कि वो धुआं क्या था। वो दरअसल एक साधारण धुआं था।

22 साल पहले आज ही के दिन हुआ था संसद पर हमला-

बता दें कि आज ही के दिन 22 साल पहले यानी 13 दिसंबर, 2001 को संसद भवन पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस समय भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और बड़े-बड़े नेता इस समय पार्लियामेंट में मौजूद थे। इस लिहाज से देखा जाए तो आज की घटना संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक है। पुलिस ने चारों अरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story