×

Live | Parliament Monsoon Session 2023: 'मणिपुर में परिस्थितियों से उत्पन्न हुई हिंसा, इस पर राजनीति ठीक नहीं', बोले अमित शाह

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गरीबों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही, अपनी सरकार की उपलब्धियों और कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया।

Aman Kumar Singh
Published on: 9 Aug 2023 3:02 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2023 1:52 PM GMT)
Live |  Parliament Monsoon Session 2023: मणिपुर में परिस्थितियों से उत्पन्न हुई हिंसा, इस पर राजनीति ठीक नहीं, बोले अमित शाह
X
Parliament Monsoon Session Live (Social Media)

Parliament Monsoon Session: कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) पर बुधवार (09 अगस्त) को चर्चा हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने मणिपुर का मुद्दा उठाया। राहुल ने केंद्र सरकार पर अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया।

हालांकि, राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर को इंसाफ कब मिलेगा, जैसे सवाल भी पूछे गए। फिर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में सरकार का पक्ष रखा। अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को इतिहास की याद दिलाते हुए कई मुद्दों पर घेरा। राहुल गांधी को इशारों इशारों में घेरा। साथ ही, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को सदन में रखा। मणिपुर हिंसा को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण और परिस्थितियों से उत्पन्न हिंसा बताया।

बता दें कि मंगलवार को चर्चा की शुरूआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की थी। लोकसभा में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक देखने को मिली थी। आज बुधवार (9 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर कल यानी कि 10 अगस्त को जवाब देंगे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story