×

Live | Parliament Monsoon Session : किरण रिजिजू का कांग्रेस को चुनौती- 'अरुणाचल में नहीं घुसे चीनी सैनिक, साथ चलकर देख लें'

No Confidence Motion In Parliament: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा खत्म हो गई। लोकसभा की कार्यवाही अब बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। गृहमंत्री अमित शाह चर्चा में भाग लेंगे।

Aman Kumar Singh
Published on: 8 Aug 2023 2:35 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2023 2:47 PM GMT)
Live |  Parliament Monsoon Session : किरण रिजिजू का कांग्रेस को चुनौती- अरुणाचल में नहीं घुसे चीनी सैनिक, साथ चलकर देख लें
X
Parliament Monsoon Session Live (Social Media)

Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार (8 अगस्त) को लोकसभा में चर्चा हुई। अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पेश किया। बता दें, अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार तीन दिनों तक चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्ताव पर 10 अगस्त को जवाब देंगे। आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में विपक्ष को आड़े हाथ लिया। निशिकांत दुबे के अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने अपनी बातें रखी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मणिपुर हिंसा, चीन का घुसपैठ सहित कई अन्य मामलों पर सरकार का पक्ष रखा।

वहीं, संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद चार महीने बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक बार फिर संसद में वापसी हुई। सांसदी बहाल होने के बाद आज भी उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। हालांकि, उनका संबोधन नहीं था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story