Parliament Session 2024: ‘मोदी सरकार संविधान पर कर रही हमला’, बोली कांग्रेस, सत्र के पहले दिन देख इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

India Alliance Protest: सत्र के पहले कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के मामले में संसद परिसर के अंदर संविधान की प्रतियां लेकर प्रदर्शन किया,

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Jun 2024 7:33 AM GMT (Updated on: 24 Jun 2024 7:37 AM GMT)
India Alliance Protest
X

India Alliance Protest (सोशल मीडिया) 

India Alliance Protest: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज से हो गई है, जो कि 3 जुलाई तक चलेगा। सत्र के पहले कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के मामले में संसद परिसर के अंदर संविधान की प्रतियां लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद केसी वेणुगोपाल, सपा सांसद अखिलेश यादव, डिंपल यादव और पार्टी के अन्य सांसद शामिल हुए। इस प्रदर्शन में पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया।

सपा सांसद संविधान प्रति लेकर पहुंचे संसद, राहुल ने कही ये बात

प्रदर्शन से पहले अखिलेश यादव, डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के सभी अन्य सांसद सोमवार को संसस सत्र के पहले दिन संसद भवन में भारत के संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे। इस बारे में जब मीडिया से राहुल गांधी से पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह संविधान पर जो हमला कर रहे हैं, वह हमें स्वीकार्य नहीं है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसलिए, हमने शपथ लेते समय संविधान को थामा है। हमारा संदेश यह है कि कोई भी शक्ति भारत के संविधान को छू नहीं सकती।

‘मोदी सरकार अपना अहंकार नहीं भूली’

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अपना अहंकार नहीं भूली है। हम देख सकते हैं कि वे देश के प्रमुख विषयों की अनदेखी कर रहे हैं। भारत में पूरा दलित समुदाय एक ऐतिहासिक दृश्य देख सकता है, यदि के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है...आज, भाजपा ने न केवल कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और के सुरेश की उपेक्षा की है, बल्कि पूरे दलित समुदाय की उपेक्षा की है। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय ने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है। सांसद सुदीप बंदोपाध्याय हम देश के संविधान की रक्षा की मांग करते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच समझौते होते हैं, लेकिन वे पश्चिम बंगाल सरकार को नहीं बुलाते हैं, और सब कुछ एकतरफा करते हैं। हमें इस 18वीं लोकसभा के पहले दिन से ही इसकी रक्षा करनी है।

विरोध प्रदर्शन पर सरकार का पटलवार

वहीं, संसद भवन में विपक्ष के इस प्रदर्शन की केंद्र सरकार ने कड़ी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि विपक्ष को इस बार अधिक सीटें मिली हैं। इसलिए, वे हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। भर्तृहरि महताब वरिष्ठ सांसद हैं। वे लगातार सातवीं बार सांसद चुने गए हैं। विरोधी के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं, वे आठवीं बार चुने गए हैं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं है। कांग्रेस ने कई बार परंपराओं का उल्लंघन किया है। जिन्होंने आपातकाल लगाया था, उन्हें परंपराओं के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story