Parliament Special Session: लोकसभा और राज्यसभा में कल सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Parliament Special Session: सदन में भारी हंगामें के बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आऱक्षण बिल को पेश कर दिया। अब इस बिल पर 20 सितंबर को चर्चा होगी।

Jugul Kishor
Published on: 19 Sep 2023 9:00 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2023 11:02 AM GMT)

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र का आज मंगलवार (19 सितंबर) को दूसरा दिन है। सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित किया और कहा कि अब पुरानी इमारत को संविधान सदन के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में सभी सांसद नई इमारत में गए। आज का दिन इस तरह से ऐतिहासिक हो गया है। आज से ही नए संसद भवन में कार्यवाही भी शुरू हो गई है। विपक्ष के हंगामें के बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नें महिला आरक्षण बिल यानी कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पेश कर दिया गया है। इस बिल पर कल यानी कि बुधवार (20 सितंबर) को चर्चा होगी।

भारतीय संसद की नई इमारत में आज से कामकाज शुरू हो जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा की बैठक आज नये संसद भवन में क्रमश: दोपहर 1:15 बजे और 2:15 बजे होगी। संसद की 75 साल की यात्रा पर चर्चा के साथ 18 सितंबर को संसद का विशेष पांच दिवसीय सत्र शुरू हुआ। वर्तमान भवन के केंद्रीय कक्ष में एक समारोह के बाद बैठक नए संसद भवन में स्थानांतरित हो जाएगी। संसद सत्र शुक्रवार को समाप्त होगा।

दिल्ली के बीचोबीच कर्तव्य पथ पर बने नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। इस भवन में लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 300 सदस्य बैठ सकते हैं।

Live Updates

  • 19 Sep 2023 9:52 AM GMT

    सदस्यों के साथ गंभीर विषयों पर जुड़ना और चर्चा करना सुखद अवसर-पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि लाल बहादुर शास्त्री, गोविंद वल्लभ पंत, लालकृष्ण आडवाणी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अरुण जेटली जैसे कई नेताओं इस सदन को सुशोभित किया है और देश का मार्गदर्शन किया है। पीएम ने बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने राज्यसभा के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा था कि देश की जनता को राज्यसभा से अनेक ऊंची उपेक्षाएं हैं, सर्वोत्तम उपेक्षाएं हैं। इस लिए सदस्यों के साथ गंभीर विषयों पर जुड़ना और चर्चा करना सुखद अवसर होता है।

  • 19 Sep 2023 9:45 AM GMT

    राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

    राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन में पहली बार राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 19 Sep 2023 9:04 AM GMT

    लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही को स्पीकर ओम बिरला ने 20 सितंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

  • 19 Sep 2023 8:56 AM GMT

    महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला: अर्जुन राम मेघवाल

    अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सबसे पहले देवगौड़ा जी के समय में आया था। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में आया। ये लोग जिस बिल की बात कर रहे हैं वह लोकसभा में नहीं बल्कि राज्यसभा में आया। इसके बाद यह पार्लियामेंट्री कमेटी को गया। राज्यसभा ने पास करके लोकसभा को रिपोर्ट किया।

  • 19 Sep 2023 8:53 AM GMT

    लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या: अर्जुन राम मेघवाल

    लोकसभा में फिलहाल 82 महिला सांसद है, लेकिन महिला आरक्षण बिल कानून बनने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी।

  • 19 Sep 2023 8:51 AM GMT

    महिला आरक्षण बिल पेश करते हुए क्या बोले - अर्जुन राम मेघवाल

    कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह बिल बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें एक आर्टिकल ला रहा है, जिसके तहत दिल्ली में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण मिलेगी। इसके अलावा आरक्षण के जो पहले से एससी एसटी का रिजर्वेशन है उसी में महिलाओं के आरक्षण की बात कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभाओं में भी महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं। इस आरक्षण की अवधि 15 साल होगी और संसद के पास इसे बढ़ाने का अधिकार होगा। 

  • 19 Sep 2023 8:46 AM GMT

    लोकसभा में पेश किया गया महिला आरक्षण बिल

    कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आऱक्षण बिल पेश किया। विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं।  सके बाद विपक्ष के नेताओँ ने बिल की कॉपी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि वेबसाइट पर बिल अपलोड कर दिया गया है। अर्जुन राम मेघवाल ने भी बात दोहराई और कहा कि बिल अपलोड कर दिया गया है। संविधान में संशोधन किए जा रहे हैं। 33 फीसदी सीटें दिल्ली में महिलाओँ के लिए रिजर्व होंगी। 

  • 19 Sep 2023 8:42 AM GMT

    सदन में अधीर रंजन और अमित शाह में हुई नोकझोंक

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने तथ्यातक रूस से गलत बातें कही हैं। उनसे स्पष्टता मांगी जाए। सदन में हंगामा शुरू हो गया है। अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन ने गलत कहा कि इस बिल को लोकसभा में ड्रॉप किया गया। इस दौरान अधीर रंजन और अमित शाह के बीच में नोकझोंक देखने को मिली।

  • 19 Sep 2023 8:39 AM GMT

    मनमोहन सिंह की सरकार में जो बिल आया वह आज तक जीवित: अधीर रंजन

    अधीर रंजन ने कहा, राजीव जी की सरकार, नरसिम्हा राव जी की सरकार और फिर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने की कोशिश की। कभी राज्यसभा में पास होता था तो लोकसभा में गिर जाता था। मनमोहन सिंह की सरकार में जो बिल आया वह आज तक जीवित है। 

  • 19 Sep 2023 8:37 AM GMT

    अधीर रंजन ने इंडिया- भारत को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। यह हमारे लिए गीता, कुरान और बाइबल से कम नहीं है। इसमें लिखा है सत्यमेव जयते। हम भी चाहते हैं कि सत्य के मार्ग पर हम आगे निकलें और हमारे देश को सारी दुनिया में रौशन करें। अधीर रंजन ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में लिखा गया, वी द पीपल ऑफ इंडिया, हैविंग सॉलेमली डिजाल्व। इसमें किसी विशेष धर्म के बारे में नहीं लिखा गया। लिखा गया कि वी द पीपल ऑफ इंडिया। पहले आर्टिकल में लिखा गया कि इंडिया दैट इस भारत, शैल भी यूनियन ऑफ स्टेट। मतलब इंडिया और भारत में कोई अंतर नहीं है। इसमें जबरदस्ती कोई दरार ना हो तो अच्छा होगा। 

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story