×

सतारा-पुणे राजमार्ग पर टोल प्लाजा कर्मी पर अपराधियों ने चलाई गोली

अधिकारी ने बताया, “टोल देने के लिए कहने पर बहस शुरू हो गई। चालक ने दो और कारों का इंतजार किया जिसमें उसके साथी सवार थे। उनके आने के बाद, 10 लोगों ने टोल प्लाजा कर्मी पर हमला किया और दो पिस्तौलों से चार राउंड गोलियां चलाईं। किसी को भी गोली नहीं लगी।”

Roshni Khan
Published on: 25 March 2019 9:58 AM GMT
सतारा-पुणे राजमार्ग पर टोल प्लाजा कर्मी पर अपराधियों ने चलाई गोली
X

मुंबई: सतारा-पुणे राजमार्ग पर टोल प्लाजा का संचालन कर रहे कर्मी पर कुछ अपराधियों ने सोमवार तड़के गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि दो पिस्तौलों से चार राउंड गोलियां चलाई गईं।

ये भी देखें:दरोगा ने की होमगार्ड की पिटाई पुलिस की पिटाई, मांगी 5000 रुपए की रिश्वत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आनेवाडी टोल प्लाजा पर देर रात एक बजे हुई जब मारुति स्विफ्ट कार में सफर कर रहे अपराधियों से टोल देने को कहने पर वे टोल प्लाजा स्टाफ से झगड़ बैठे। आनेवाडी टोल प्लाजा सतारा से 18 किलोमीटर और पुणे से 90 किलोमीटर दूर है।

अधिकारी ने बताया, “टोल देने के लिए कहने पर बहस शुरू हो गई। चालक ने दो और कारों का इंतजार किया जिसमें उसके साथी सवार थे। उनके आने के बाद, 10 लोगों ने टोल प्लाजा कर्मी पर हमला किया और दो पिस्तौलों से चार राउंड गोलियां चलाईं। किसी को भी गोली नहीं लगी।”

उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा कर्मी पर फेंके गए पत्थर से वह घायल हो गया। कर्मी की पहचान विशाल राजे (30) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि ये अपराधी पुणे एवं आस-पास के इलाकों में सक्रिय बालु चोरघे गिरोह के सदस्य हैं।

ये भी देखें:यूपी: बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आईपी सिंह को 6 साल के लिए निकाला

उन्होंने कहा, “हमने मामला दर्ज कर लिया है। मौके से दो खोखे एवं दो कारतूस बरामद किए गए हैं।”

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story