×

ओडिशा में मानसून अभी कराएगा और इंतज़ार, नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने बताया कि मानसून के अगले चार-पांच दिन में ओडिशा पहुंचने की संभावना नहीं है और इसके आगमन के बारे में अभी किसी स्पष्ट तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

PTI
By PTI
Published on: 10 Jun 2019 6:54 AM
ओडिशा में मानसून अभी कराएगा और इंतज़ार, नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
X

भुवनेश्वर: दक्षिण-पश्चिम मानसून के ओडिशा में देरी से पहुंचने की संभावना है। केरल में यह करीब एक सप्ताह की देरी से शनिवार को पहुंचा था।

ये भी देंखे:कठुआ गैंगरेप केस: 7 आरोपियों में से 5 दोषी करार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने बताया कि मानसून के अगले चार-पांच दिन में ओडिशा पहुंचने की संभावना नहीं है और इसके आगमन के बारे में अभी किसी स्पष्ट तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि मानसून आम तौर पर 10 जून तक ओडिशा में दस्तक देता है।

निदेशक ने कहा, ‘‘अभी तक ओडिशा में मानसून के पहुंचने के कोई संकेत नहीं है और एक या दो दिन में तस्वीर साफ हो पाएगी।’’

ओडिशा के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में स्थानीय मौसम स्थितियों के कारण बारिश हो रही है।

केरल और ओडिशा में मानसून के पहुंचने के बीच कोई सीधा संपर्क न होने की बात रेखांकित करते हुए बिस्वास ने कहा, ‘‘यह सब मानसून की गतिविधि और हवा की गति पर निर्भर करता है।’’

ये भी देंखे:मुजफ्फरनगर: छह वर्षीय बच्चे के साथ किया यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी ओडिशा के कई इलाकों में अब भी जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और हीराकुड में 43.1 , टिटलागढ़ में 42.6 और झारसुगुडा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!