×

J-K: जानें क्या होता है 'परफ्यूम बम'? घाटी में पहली बार इसके जरिए दहलाने की बड़ी साजिश..स्कूल टीचर के पास से बरामद

J&K Perfume Bomb: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक सरकारी शिक्षक के पास से 'परफ्यूम बम' बरामद किया है। वो लश्कर आतंकी है।

aman
Written By aman
Published on: 2 Feb 2023 9:56 AM GMT
J&K Perfume Bomb
X

Perfume Bomb (Social Media)

J&K Perfume Bomb: आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में हमले के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम जुड़ा है परफ्यूम बम (Perfume Bomb) का। इस बम के बारे में सुरक्षा विशेषज्ञ बताते हैं कि ये बेहद खतरनाक होता है। जैसे ही कोई शख्स इस परफ्यूम को हाथ लगाता या दबाता है, ये फट जाता है। घाटी में सुरक्षाबलों के हाथ पहली बार परफ्यूम लगा है।

गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर के नरवाल (Narwhal Blast) में बीते 21 जनवरी को दो आईईडी धमाके हुए थे। इस हमले में कुल 9 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी को गिरफ्तार किया तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। सुरक्षा बलों ने बताया गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के हैंडलर के संपर्क में था। इसी आतंकवादी के पास से परफ्यूम बम (Perfume IED) बरामद हुआ है। घाटी में पहली बार इस तरह का परफ्यूम बम बरामद हुआ है।

क्या होता है परफ्यूम बम? (What is Perfume Bomb)

जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह (J&K DGP Dilbag Singh) ने बताया कि, 'एक आतंकी के पास से परफ्यूम बम बरामद हुआ है। घाटी में पहली बार इस तरह का कोई परफ्यूम आईईडी (Perfume IED) मिला है। दिलबाग सिंह बताते हैं, परफ्यूम बम में आईईडी होता है। यदि कोई इसे छूता, खोलता या दबाने का प्रयास करता है, तो यह फट जाता है।'

21 जनवरी को हुआ था पहली बार इस्तेमाल

डीजीपी दिलबाग सिंह (DGP Dilbag Singh) बताते हैं, 'दो IED बम प्लांट किए गए थे। 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक धमाके हुए थे। ये आईईडी बड़ी साजिश के तहत प्लांट किए गए थे। पहले धमाके में 9 लोग घायल हुए थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की तलाशी ली। इस बीच दूसरा धमाका हुआ। हालांकि, दूसरे ब्लास्ट में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दूसरा धमाका काफी तेज था।'

लश्कर-ए-तैयबा का हैंडलर निकला सरकारी टीचर

DGP दिलबाग सिंह ने कहा, 'इस मामले की तफ्तीश में आतंकी आरिफ का पता चला। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरिफ रियासी का रहने वाला है। आरिफ पेशे से सरकारी शिक्षक है। आतंकी आरिफ बीते 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के हैंडलर के रूप में जुड़ा था। सुरक्षाबलों ने जब आरिफ को गिरफ्तार किया तो उसके पास से परफ्यूम बम बरामद हुआ। पहली बार इस तरह के परफ्यूम आईईडी देखकर सुरक्षाबलों को आश्चर्य हुआ।'

आरिफ ने कबूला गुनाह

DGP दिलबाग सिंह ने ये भी बताया कि, आरिफ ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने माना कि फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक आईईडी ब्लास्ट में शामिल था। कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी। आरिफ ने ये भी माना कि वो IED बस में इसी ने लगाई थी। आपको बता दें, मई 2022 में श्रद्धालुओं से भरी बस वैष्णो देवी दर्शन को जा रही था। तभी ये ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत हो गई थी। 22 लोग जख्मी भी हुए थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story