×

फूलन देवी हत्याकांड: दोषी शेर सिंह राणा को 12 साल बाद मिली जमानत

aman
By aman
Published on: 22 Oct 2016 2:55 PM GMT
फूलन देवी हत्याकांड: दोषी शेर सिंह राणा को 12 साल बाद मिली जमानत
X

नई दिल्ली: फूलन देवी हत्याकांड के दोषी शेर सिंह राणा को आखिरकार जमानत मिल गई। कोर्ट ने उसे लगभग 13 साल बाद जमानत दी है। इससे पहले कई बार उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

ये रहा घटनाक्रम :

-दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को फूलनदेवी हत्याकांड के दोषी शेर सिंह राणा की जमानत याचिका पर सुनवाई की।

-कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शेर सिंह राणा की जमानत मंजूर कर ली।

-फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को 12 साल 11 माह बाद जमानत मिल गई।

-इससे पहले दिल्ली की स्थानीय अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story