×

Plane Crash: प्लेन क्रैश की ऐतिहासिक घटनाएं, जल कर राख हो गए थे सैकड़ों लोग, मंजर देख कांप उठी थी दुनिया

Plane Crash: इतिहास दुखद वायु दुर्घटनाओं से भरा पड़ा है। इन हादसों में सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई प्लेन क्रैश की घटना इसका सबसे ताजा उदाहरण है।

Krishna Chaudhary
Published on: 16 Jan 2023 8:03 AM GMT
Plane Crash
X

Plane Crash (सोशल मीडिया) 

Plane Crash: हवाई जहाज के आविष्कार ने परिवहन के क्षेत्र में क्रांति ला चुकी है। महीनों का सफर अब घंटों में पूरा हो रहा है, चाहे आप पृथ्वी के एक कोने से दूसरे कोने पर क्यों न जाना चाहते हों। परिवहन का ये साधन जितनी तेजी में गंतव्य तक पहुंचाता है, उसमें जोखिम भी उतना ही है। इतिहास दुखद वायु दुर्घटनाओं से भरा पड़ा है। इन हादसों में सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई प्लेन क्रैश की घटना इसका सबसे ताजा उदाहरण है।

खबर लिखे जाने तक विमान में सवार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोगों में से 68 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों के मुताबिक, किसी के बचने की संभावना नगण्य है। नेपाल में हुए इस प्लेन हादसे ने एकबार फिर कई पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। इन हादसों में न जाने कितने लोगों ने अपने किसी खास को खो दिया है। आईए एक नजर अब तक के 5 सबसे भयावह विमान हादसों पर डालते हैं -

1. स्पेन में रनवे पर टकराई दो प्लेन – जब कभी दुनिया के भयावह प्लेन हादसे का जिक्र होता है तो 27 मार्च, 1977 की उस घटना को जरूर याद किया जाता है, जब दो विमानों के टकराने से एक या दो सौ नहीं बल्कि 500 से अधिक जानें गई थीं। उस दिन स्पेन के टेनेराइफ शहर स्थित टेनेरिफ एयरपोर्ट पर दो बोइंग 747 विमान आपस में टकरा गए थे। पैन अमेरिकन फ्लाइट 1736 और केएलएम की फ्लाइट 4805 एक ही समय पर रनवे पर आमने-सामने आ गई। लाख कोशिश करने के बावजूद टक्कर को टाला नहीं जा सका और दोनों विमानों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 583 लोगों की मौत हो गई थी।

2. पहाड़ी से टकराया जापानी एयरलाइंस का विमान – 12 अगस्त 1985 को जापान एयरलाइंस का बोइंग 747 विमान सैंकड़ों यात्रियों को लेकर उड़ा। महज आधे घंटे के अंदर विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद माउंट ओसुताका में एक पहाड़ी से टकराकर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त विमान परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में 520 लोगों की मौत हुई थी।

3. हवा में टकराई दो प्लेन – 12 नवंबर 1996 को हरियाणा के चरखी-दादरी में हवा में दो विदेशी विमान टकरा गए। एयर कजाखिस्तान और सऊदी अरब एयरलाइंस के विमान के बीच हवा में जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर की जोरदार आवाज से आसमान गूंज उठा था। कई किलोमीटर तक विमान का मलबा गिरा था। इस हादसे में 349 लोगों ने जान गंवाई थी।

4. तुर्किश विमान दुर्घटना – 3 मार्च 1974 को तुर्की एयरलाइंस का विमान डगलस डी फ्रांस के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पेरिस के पास ही यह हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 346 लोगों की मौत हो गई थी।

5. एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त – एयर इंडिया का एक यात्री विमान कनिष्क 23 जून 1985 को कनाडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फ्लाइट ने कनाडा के मॉन्ट्रियल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। आयरिश हवाई क्षेत्र में आसमान में विमान में ब्लास्ट हुआ और वह टुकड़े-टुकड़े होकर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। विमान में सवार 22 क्रू मेंबर समेत सभी 307 यात्री मारे गए थे। इसे धमाके के पीछे प्रतिबंधित सिख अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा का हाथ बताया जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story