×

HC: याचिका में पूछा- पोलियो नियंत्रण हो सकता है तो जनसंख्या क्यों नहीं

By
Published on: 29 July 2016 1:48 PM GMT
HC: याचिका में पूछा- पोलियो नियंत्रण हो सकता है तो जनसंख्या क्यों नहीं
X

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दी गई है। याचिका में कहा गया है कि देश में एक समान जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू की जाए। हाईकोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ता को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सामने अपना पक्ष रखने को कहा है। अदालत में यह याचिका अश्वनी उपाध्याय ने दी है।

याचिका में क्या ?

-अपनी याचिका में उपाध्याय ने कहा है कि सरकार को हर महीने के पहले रविवार को हेल्थ डे घोषित करना चाहिए।

-स्वास्थ्य रक्षक टीके, दवाएं, परिवार नियोजन के साधनों को गरीब परिवारों को मुफ्त में देना चाहिए।

-इसके साथ ही जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए।

उठाए सवाल

-याचिका में अश्वनी उपाध्याय ने पूछा कि अगर पोलियो नियंत्रण हो सकता है तो जनसंख्या नियंत्रण क्यों नहीं ?

-याचिका में बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों को बच्चों को बताने की बात भी कही गई है।

-साथ ही कहा गया है कि क्यों न 6-14 साल के बच्चों के पाठ्यक्रम में इसे विषय के रूप में शामिल किया जाए।

Next Story