पीएम मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र को संबोधन, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- साजिशें ध्वस्त हुई

PM Modi: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।

Sonali kesarwani
Written By Sonali kesarwani
Published on: 9 Oct 2024 8:05 AM GMT (Updated on: 9 Oct 2024 8:39 AM GMT)
पीएम मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र को संबोधन, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- साजिशें ध्वस्त हुई
X

PM Modi: हरियाणा विधानसभा में जीत के बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र की ओर रुख मोड़ लिए हैं। क्योंकि महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महताष्ट्र को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पिछले हफ्ते ही मैं ठाणे और मुंबई गया था। यहां मेट्रो समेत 30,000 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला। इसके पहले भी अलग-अलग जिलों में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा, "कई शहरों में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है, कहीं एयरपोर्ट को अपग्रेट किया जा रहा है, तो कहीं सड़कों और हाई-वे से जुड़ी योजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। किसानों और पशुपालकों के हित में नई पहल की गई है। महाराष्ट्र में देश के सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट, वधवन पोर्ट की नींव रखी गई है। महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में कभी भी विकास नहीं हुआ। हां, ये बात अलग है कि कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से, इतने ही स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार जरूर होता था।"

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव का भी किया जिक्र

आज अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इको-सिस्टम, शहरी नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भाप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को बाटना चाहती है। आज हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा को रिकॉर्ड समर्थन दिया है। हरियाणा की OBC, भाजपा के विकास कार्यों को देखकर उसके साथ है।

किसानों को पता है उन्हें MSP किसने दी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भड़काया लेकिन किसानों को पता है कि उनकी फसलों पर MSP किसने दी। हरियाणा के किसान भाजपा की किसान कल्याण योजनाओं से खुश हैं। कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया और अलग-अलग तरीकों से उन्हें भड़काने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा के नौजवान, हमारी बहनें-बेटियां अपने उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा पर ही भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वो अब कांग्रेस और शहरी नक्सल के नफरती षड्यंत्रों का शिकार नहीं होने वाले।"

कांग्रेस की साजिश को महाराष्ट्र के लोग नाकाम करेंगे

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा, "मेरा पक्का विश्वास है समाज को तोड़ने की आज जो कोशिश हो रही है, ऐसी हर साजिश को महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे। महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए, एकजुट होकर, भाजपा महायुति के लिए मतदान करना है।"

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story