×

PM Modi ने 'मिशन दिव्यास्त्र' के लिए DRDO को दी बधाई, अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल

PM Modi Address to the Nation: पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देश में राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। CAA)को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 11 March 2024 12:00 PM GMT (Updated on: 11 March 2024 1:34 PM GMT)
PM Modi Live, Newstrack Hindi News, pm modi address to the nation
X

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Social Media)

PM Modi on Mission Divyastra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्नि-5 मिसाइल (Agni-5 missile) के टेस्ट परीक्षण को लेकर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, 'मिशन दिव्यास्त्र के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है, जिन्होंने स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल के पहले फ्लाइट टेस्ट किया। यह मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है।'

हालांकि, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान कई तरह की कयासबाजी होती रही। ये भी कहा जाने लगा कि प्रधानमंत्री मोदी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA), MSP जैसे बड़े मुद्दों पर कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के बाद उन सभी अटकलों पर विराम लग गया। ये स्पष्ट हो गया कि, पीएम मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे।

मिसाइल से क्यों डरा चीन सहित अन्य देश?

आपको बता दें, भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल का सफल परीक्षण 20 साल 22 में किया गया था। उस वक़्त इसने लक्ष्य को 5500 किलोमीटर दूर जाकर ध्वस्त किया था। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने संयुक्त रूप से मिलकर बनाया है। मुद्दा ये नहीं है कि इसकी रेंज कितनी है। चीन समेत कई देशों को डर है कि इस उनका पूरा क्षेत्रफल इस मिसाइल की जद में आ रहा है।

आवाज की रफ़्तार से 24 गुना ज्यादा

आपको बता दें, अग्नि-5 मिसाइल (Agni-V) का वजन 50 हजार किलोग्राम है। इसकी लंबाई 17.5 मीटर है। साथ ही, व्यास 2 मीटर अर्थात 6.7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं, जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं। जिसकी गति आवाज की रफ़्तार से 24 गुना ज्यादा है। अर्थात एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

अग्नि-5 मिसाइल का लक्ष्य पर सटीक हमला

अग्नि-5 मिसाइल 29401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर अटैक करती है। इसमें रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा है। अग्नि-5 मिसाइल लक्ष्य पर सटीक हमला करता है। अगर, टारगेट अपनी जगह से हटकर 10 से 80 मीटर तक भी इधर-उधर होता है तो उसका बचना मुश्किल है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story