'हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे', महाराष्ट्र में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

PM Modi: पीएम ने कहा कि हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। इसलिए कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Oct 2024 12:58 PM GMT (Updated on: 5 Oct 2024 1:20 PM GMT)
PM Modi
X

PM Modi (Pic: Social Media)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। पीएम मोदी महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहा है। पीएम ने कहा कि काग्रेस उन लोगों का साथ दे रही है जो भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मिशन है। वह समाज को बांट कर सत्ता हासिल करना चाहती है। इसलिए देश को लोगों को एकता को ढाल बनानी होगी। पीएम ने कहा कि हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। इसलिए कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने हिमाचल सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार Toilet tax लगा रही है। पीएम ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार टॉयलेट बनाने पर जोर दे रही है तो दूसरी तरफ कांग्रस इसपर टैक्स लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लूट और फरेब का पूरा पैकेज है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री का जमीन घोटाले में नाम सामने आया है। उनके एक नेता ने महिलाओं का अपमान किया, उन्हें गालियां दीं। साथ ही उनके नेता ड्रग्स के साथ पकड़े जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में बड़े वादे करती है मगर सरकार बनते ही शोषण करने के नए तरीके तलाश कर लेती है। टैक्स लगाकर पैसा लेना इनका एजेंडा है।

पीएम ने दी कई सौगातें

चुनाव से पहले पीएम मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य को 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं राज्य के लिए बड़ी खबर लेकर आया हूं। केंद्र सरकार ने मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार का हर निर्णय, हर संकल्प और हर सपना विकसित भारत के लिए समर्पित है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठाणे जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करना होगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story