×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

PM मोदी के भाषण की वो 10 बड़ी बातें, जो मतदान से ठीक पहले उन्होंने कही

PM Modi in Punjab: पीएम मोदी ने आज पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने पंजाब सरकार समेत पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला। आइए, जानते हैं प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें।

Aniket Gupta
Published on: 24 May 2024 1:51 PM GMT (Updated on: 24 May 2024 1:54 PM GMT)
PM मोदी के भाषण की वो 10 बड़ी बातें, जो मतदान से ठीक पहले उन्होंने कही
X

PM Modi in Punjab: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में राजनीतिक माहौल काफी गरम है। पहले 5 चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं। छठे चरण को लेकर वोटिंग कल यानी 25 मई को होनी है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारियों में जुट गई हैं। दलों के स्टार प्रचारक अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पीएम मोदी पंजाब दौरे पर थे। यहां उन्होंने गुरदासपुर और जालंधर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला किया। बता दें, बीते दिन यानी 23 मई को भी पीएम मोदी पंजाब के पटियाला में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। वर्तमान समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पीएम मोदी आज लगातार अपने संबोधन के माध्यम से ‘आप’ समेत पूरे इंडी गठबंधन पर हमलावर रहे। आइए, जानते हैं पीएम मोदी के आज के संबोधन की वो 10 बड़ी बातें जो मतदान से ठीक कुछ घंटों पहले उन्होंने पंजाब की रैलियों में कही।

1. पीएम मोदी ने कहा, गुरुओं की इस धरती ने मुझे सिखाया है - सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा।

2. कांग्रेस और ‘आप’ पंजाब के भविष्य को दांव पर लगा रही है। अपराधियों को प्रदेश सरकार से संरक्षण मिल रहा है। आज पंजाब में किसान परेशान हैं और ये इंडिया अलायंस वाले अपनी ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज एक तरफ बीजेपी-एनडीए है, विकसित भारत का स्पष्ट विजन है, राष्ट्र प्रथम का संकल्प है, 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जो घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी है।

4. हमारे पंजाब को सबसे अधिक घाव इसी इंडिया गठबंधन ने दिये। आजादी के बाद विभाजन का घाव, स्वार्थ के चलते अस्थिरता का घाव, पंजाब के भाई-चारे पर हमला, हमारी आस्था पर चोट, कांग्रेस ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया? यहां इन्होंने अलगाववाद को हवा दी, फिर दिल्ली में सिखों का नरसंहार करवाया।

5. पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार थी तो वह चाहती थी कि रिमोट कंट्रोल से प्रदेश की सरकार चलाएं। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के शहजादे का आर्डर मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने सीमावर्ती राज्य होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी। परिणाम ये हुआ कि कांग्रेस के शहजादे और हाईकमान ने उनको सीएम की कुर्सी से हटा दिया।

6. मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली के दरबारी पंजाब चला रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री इस समय खुद से कोई फैसला नहीं ले सकते। नए आर्डर लेने के लिए वह तिहाड़ जेल तक चले गए।

7. ये इंडिया अलायंस के लोग देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। कांग्रेस कश्मीर में फिर से धारा 370 लागू करने की बात करती है। इन्हें फिर से कश्मीर में आतंकवाद चाहिए, इन्हें फिर से कश्मीर को अलगाववादियों के हाथों सौंपना है।

8. पीएम मोदी ने कहा, 'जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा फूट चुका है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अब कोई वोट नहीं देना चाहता।'

9. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक परेशानियां हैं। जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं। जहां बीजेपी है वहां समाधान है। देश ने 4 जून 400 पार का नारा बुलंद किया है।

10. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चहेते इतिहासकारों से जो किताबें लिखवाईं, उसमें सिर्फ दो परिवारों का जिक्र रहा- एक अपने परिवार का और दूसरा मुगल परिवारों का। नतीजा ये हुआ है कि देश की कितनी ही पीढ़ियां हमारे साहिबजादों के बलिदान से सही से परिचित ही नहीं हो पाईं।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story