×

PM मोदी सबसे शक्तिशाली भारतीय, अमित शाह और योगी का यह स्थान, टॉप-10 में गौतम अडानी भी

Most Powerful Indians: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में शीर्ष 10 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में पहले स्थान लेकर 9वें स्थान तक भाजपा और आरएसएस के लोग हैं, जबकि 10वां स्थान देश के एक मात्र उद्योगपति गौतम अंडानी को मिला है।

Viren Singh
Published on: 29 Feb 2024 5:37 AM GMT (Updated on: 29 Feb 2024 6:17 AM GMT)
Most Powerful Indians
X

Most Powerful Indians (सोशल मीडिया) 

Most Powerful Indians: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा भारत में लगातार कायम है। द इंडियन एक्सप्रेस ने 'सबसे शक्तिशाली भारतीयों 2024' की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष स्थान पर हैं। यानी देश भर में लोगों की पीएम मोदी पहली पसंद बने हुए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर भाजपा के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं, जबकि भारत जोडो न्याय यात्रा लेकर निकल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने 16वां स्थान मिला है। 2024 की IE 100 सूची में शीर्ष 10 नामों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता शामिल हैं। इसके अलावा, अरबपति गौतम अडानी और भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को भी शीर्ष 10 शक्तिशाली भारतीयों में सूचीबद्ध किया गया है।

भाजपा और आरएसस का जलवा कायम

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में शीर्ष 10 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में पहले स्थान लेकर 9वें स्थान तक भाजपा और आरएसएस के लोग हैं, जबकि 10वां स्थान देश के एक मात्र उद्योगपति गौतम अंडानी को मिला है। 2024 की IE 100 सूची में राहुल गांधी 16वें स्थान पर हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को 18वां स्थान मिला है।

2024 की IE 100 सूची में टॉप 10 भारतीय

1. नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं क्योंकि वह हर गुजरते साल के साथ लंबे और मजबूत होते जा रहे हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के 95.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह दुनिया के सारे नेताओं में सबसे ज्यादा हैं।

2. अमित शाह

IE 100 सूची में टॉप 10 भारतीय में दूसरे स्थान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। शाह भाजपा के मुख्य रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की।

3. मोहन भागवत

इस सूची में आरएसएस चीफ मोहन भागवत का तीसरा स्थान है। 22 जनवरी के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पीएम मोदी के साथ उनकी उपस्थिति ने एनडीए-बीजेपी गठबंधन में उनकी स्थिति का एक शक्तिशाली संकेत भेजा है।

4. डीवाई चंद्रचूड़

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर के भारतीय संघ में एकीकरण पर कानूनी संदेह का निपटारा किया। चुनावी वर्ष में, हर फैसले पर बारीकी से नजर रखी जाएगी कि वह मामलों को कैसे संभालते हैं। न्यायिक समीक्षा या कॉलेजियम को नया स्वरूप देना। डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल नवंबर में खत्म होगा। वह सूची में चौथे स्थान पर हैं।

5. एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने मजबूत कूटनीतिक कौशल से नागरिकों को प्रभावित किया है। रूस के तेल प्रतिबंध और खालिस्तान मुद्दे के दौरान उनके तीखे जवाबों ने भारत को वैश्विक कूटनीति के खेल में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। वह पांचवें स्थान हैं।

6. योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। यूपी में देश में सभी अधिक 80 लोकसभा सीटें हैं। यूपी के विकास के लिए केंद्र सरकार अरबों डॉलर आवंटित कर रही है, जबकि आदित्यनाथ राज्य में मंदिर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करके अपने हिंदू मतदाताओं को लुभा रहे हैं और वह 'सबसे शक्तिशाली भारतीयों में 6वें स्थान पर हैं।

7. राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री कैबिनेट में पीएम मोदी के सबसे वरिष्ठ सहयोगी रहे हैं। सिंह को अपनी 'संकटमोचक' छवि के लिए सभी दलों के राजनेताओं के बीच सद्भावना प्राप्त है। वह सावतें स्थान पर हैं।

8. निर्मला सीतारमन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला एफएम हैं। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने लगातार तीन वर्षों तक 7% की वृद्धि दर्ज की। 'सबसे शक्तिशाली भारतीयों में उनको 8वां स्थान मिला है।

9. जेपी नड्डा

भाजपा संगठन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख व्यक्ति नड्डा हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने उल्लेख किया है कि उन्होंने खुद को बनाए रखा है और नेतृत्व और रैंक और फाइल का विश्वास हासिल किया है। नड्डा 'सबसे शक्तिशाली भारतीयों में नावें स्थान पर हैं।

10. गौतम अडानी

101 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी समूह साम्राज्य का मालिक शीर्ष 10 शक्तिशाली भारतीयों में एकमात्र बिजनेस टाइकून है और उन्हें 1वां स्थान मिला है। IE 100 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में अडानी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरबपति मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर थे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story