PM Modi: आदिवासी परंपराओं को सहेजने के लिए बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाने की पीएम मोदी ने की घोषणा

PM Modi: बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी जमुई गए हुए थे।

Aditya Jaiswal
Published on: 15 Nov 2024 2:08 PM IST (Updated on: 15 Nov 2024 2:21 PM IST)
PM Modi
X

PM Modi (social media) 

PM Modi: आज बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी बिहार के जमुई में थे। जहाँ बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में वो शामिल हुए। यहाँ पीएम मोदी ने 6640 करोड़ रुपये की कई परिजोयोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। बता दे कि आज इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भी की। आज पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष सिक्के और डाक टिकट का भी अनावरण किया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे जहाँ उन्होंने अब एनडीए नहीं छोड़ेंगे वाक्य को फिर से दोहराया ।

कार्यक्रम में तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

बिहार में पीएम मोदी का एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा दौरा था। आज जमुई में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जुएल ओरांव, जीतनराम मांझी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। पीएम मोदी के सम्बोधन को सुनने के लिए कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग आये हुए थे। आज सबसे पहले पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 150वीं जयंती पर विशेष सिक्के और डाक टिकट का अनावरण किया।

बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाने की घोषणा

आज पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान यह ऐलान किया कि देशभर में बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाए जाएंगे। इन उपवनों में आदिवासी परंपरा की चीजों को सहेज कर रखा जायेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इन उपवनों में 500 से हज़ार पेड़ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा कि आदिवासी विचारों को आधार बनाकर नए भारत का निर्माण करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी घोषणा

आज अपने सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने आदिवासी इलाकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी घोषणा की। सबसे पहले उन्होंने बताया कि कैसे सरकार आदिवासी में एनीमिया की समस्या से निपटने के लिए काम कर रही है। पीएम ने कहा कि आदिवासी ने एनीमिया की समस्या काफी बड़ी है। जिसके लिए सरकार ने एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक साढ़े चार करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Aditya Jaiswal
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Jaiswal

SEO Teamnewstrack.hindi@gmail.com
Next Story