PM Modi: ‘5 साल में मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ेंगी', ‘नहीं चाहता छात्र...’ लालकिले से PM का बड़ा ऐलान

PM Modi in Red Fort: देश में लोगों को कुशल डॉक्टारों से अच्छा इलाज मिले, इसके लिए आने वाले दिनों में देश भर के मेडिकल कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। पीएम मोदी ऐलान किया है कि 5 साल के अंदर देश भर के मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी।

Viren Singh
Published on: 15 Aug 2024 4:05 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2024 4:13 AM GMT)
PM Modi in Red Fort
X

PM Modi in Red Fort (सोशल मीडिया) 

PM Modi in Red Fort: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले की प्रचीर से लगातार 11 वीं बार राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस दौरान पीएम मोदी विकसित भारत @2047 थीम पर राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए आजादी के मतवालों, सर्जिकल स्ट्राइक, प्राकृतिक आपदा, रिफॉर्म्स,गवर्नेस मॉडल, निवेश, व्यापार, सहित कई विभिन्न मुद्दों पर बात की। विकसित भारत के लक्ष्य से साथ देश में लोगों अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और कुशल डॉक्टरों हों, इस पर पीएम मोदी ने ध्यान दिया और लाल किले प्रचीर देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान लिया।

5 साल में बढ़ेंगे 75 हजार मेडिकल सीटें

देश में लोगों को कुशल डॉक्टारों से अच्छा इलाज मिले, इसके लिए आने वाले दिनों में देश भर के मेडिकल कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। पीएम मोदी ऐलान किया है कि 5 साल के अंदर देश भर के मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। प्रधानंमंत्री ने कहा कि हमने पिछले 10 साल में मेडिकल की सीटों को करीब-करीब एक लाख कर दिया है। करीब 25 हजार युवा विदेश में मेडिकल एजुकेशन के लिए जाते हैं, उन्हें ऐसे देश में जाना पड़ रहा है, जिसे सुनता हूं तो हैरान रह जाता हूं। इसलिए हमने तय किया है कि मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।

विकसित भारत के साथ स्वथ्य भारत भी होना चाहिए

मोदी ने कहा कि विकसित भारत 2047, 'स्वस्थ भारत' भी होना चाहिए और इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है। स्वस्थ भारत हो तो आज जो बच्चे हैं, उनके पोषण पर भी आज से ही ध्यान देने की जरूरत है। हमें विकसित भारत की पहली पीढ़ी पर विशेष ध्यान देकर पोषण का अभियान चलाया है। इसी उद्देश के साथ हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है।

कृषि व्यवस्था को बदलना जरूरी

खान पान में हुए बदलाव से लोग काफी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कहीं हद तक इसका अहम कारण है कि खेती है। इस पर पीएम मोदी ने अपनी चिंता प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कृषि व्यवस्था को बदलना जरूरी है। हम सदियों से जिस सोच से जकड़े हुए हैं, उससे मुक्ति पानी होगी। हम किसानों को मदद भी दे रहे। आज जब धरती माता के प्रति सारा विश्व चिंतित है। जैसे उर्वरकों की वजह से धरती माता की सेहत लगातार बिगड़ रही है। मैं उन किसानों को बधाई देता हूं जिन्होंने प्राकृतिक खेती की राह पकड़ी है। इसके लिए हम बजट में भी प्रावधान कर रहे हैं। आज विश्व के लिए आर्गेनिक फूड के लिए कोई फूड बास्केट बन सकता है तो वो मेरे देश का किसान बना सकता है। हम इस सपने को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। किसानों का जीवन आसान बने गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, गांव में स्मार्ट स्कूल बने, सड़कों का जाल बिछे और नौजवानों को स्किल मिले, हम इसका प्रयास कर रहे हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story