PM Modi Birthday: इस्तीफे से पहले केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, जानिए पोस्ट कर क्या कहा

PM Modi Birthday: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर तमाम बड़े नेता पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Sonali kesarwani
Published on: 17 Sep 2024 4:33 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2024 5:19 AM GMT)
PM Modi Birthday: इस्तीफे से पहले केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, जानिए पोस्ट कर क्या कहा
X

PM Modi Birthday: पीएम मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। बचपन से ही नरेंद्र मोदी कुशाग्र बुद्धि के थे। नरेंद्र मोदी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। आज उनके बर्थडे पर देश के सभी बड़े नेता उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी अपने इस्तीफे से पहले पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

राष्ट्रपति और अमित शाह ने दी बधाई

जन्मदिन की बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, “पीएम मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।” वहीं अमित शाह ने आज दिन एक्स पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

नितीश कुमार और अखिलेश यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

नितीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।” वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, “ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।”

सीएम योगी ने पोस्ट कर दी बधाई

आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,” 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!”

सीएम योगी ने आगे लिखा,” Nation First की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।”

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story