PM Modi: ‘साथ मिलकर काम करने पर बनी सहमति’, PM मोदी ने फोन कर राष्ट्रपति बनने पर पुतिन को दी बधाई

PM Modi: मोदी ने कहा कि हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 20 March 2024 10:52 AM GMT (Updated on: 20 March 2024 2:26 PM GMT)
PM Modi: ‘साथ मिलकर काम करने पर बनी सहमति’, PM मोदी ने फोन कर राष्ट्रपति बनने पर पुतिन को दी बधाई
X

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवा को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूसी संघ के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है और रूस के मैत्रीपूर्ण लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इस बात जानकारी पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी।

मोदी ने एक्स पर लिखी ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर बनी सहमति

दोनों नेताओं आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमत हुए। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों में प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

यूक्रेन संघर्ष पर हुई बातचीत

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए, पीएम ने आगे बढ़ने के रास्ते के रूप में बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की निरंतर स्थिति को दोहराया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं। पुतिन के कई सालों में लगातार रूस के राष्ट्रपति बनते आ रहे हैं। वह पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं।

88 फीसदी मत से चुने गए राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम तीन दिन बाद सामने आया, जिसमें व्लादिमीर पुतिन की जबदरदस्त जीत हुई है। पुतिन बीते 25 साल से रूस के राष्ट्रपति बनते आ रहे हैं। हालांकि इस चुनाव पुतिन के ऊपर धंधाली के आरोप लगे। एक विदेशी पत्रकार का कहना है कि पुतिन लगातार देश की सत्ता की बागड़ोर अपने हाथों में लिए हुए हैं। उनके खिलाफ जो खड़ा हुआ, उसको गंभीर परिणाम भुगतने पड़े हैं। इस चुनाव में पुतिन के अलावा तीन और उम्मीदवार मैदान में थे। सभी को जबदरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। अकेले पुतिन को साल 2024 के रूस के राष्ट्रपति चुनाव में 88 फीसदी जनता का मत हासिल हुआ है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story