×

Defence Expo 2022: उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, डिफेंस एक्सपो राजनाथ सिंह की मेहनत का नतीजा

Defence Expo 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया।

Jugul Kishor
Published on: 19 Oct 2022 7:22 AM GMT
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Defence Expo 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि आज का यह डिफेंस एक्सपो खुशी का पल है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मैं हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, क्योंकि उन्होने जो कड़ी मेहनत की है, जो पुरुषार्थ किया है, कम बोलते हैं लेकिन बहुत मजबूती के साथ काम करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजनाथ सिंह और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह डिफेंस एक्सपो एक नई शुरुआत का प्रतीक है। जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं। डिफेंस एक्सपो में केवल और केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण हैं। डिफेंस एक्सपो भारत के लिए एक नई लकीर खींच रहा है और जिसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास है, राज्यों का सहभाग है, युवा साहस है और युवा सामर्थ्य है। यह डिफेंस एक्सपो विश्व के लिए एक उम्मीद है। मित्र देशों के लिए सहयोग के अवसर भी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो पर कहा कि भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए पीएम मोदी के विजन के अनुरूप इस एक्सपो की थीम गौरव का मार्ग है। यह थीम सिर्फ एक विषय नहीं है, बल्कि नए भारत का एक नया उद्देश्य है।

पहले और अब के डिफेंस एक्सपो में अंतर

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होते रहे हैं, लेकिन आज का डिफेंस एक्सपो अभूतपूर्व है। यह नई शुरुआत का प्रतीक है। देश का पहला डिफेंस एक्सपो हैं जिसमें भारत की मिट्टी और भारत के नागरिकों के पसीने से बने रक्षा उत्पाद हैं। हमारी कंपनियां, हमारे वैज्ञानिक हमारा सामर्थ्य दिखा रहे हैं। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की इस धरती से अपने सामर्थ्य का परिचय दे रहे हैं।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story