×

PM Modi New Slogan: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दिया नया नारा- 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान'

PM Modi New Slogan: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नया नारा दिया है। देश में शोध को बढ़ावा देने की बात कही।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 Aug 2022 6:24 AM GMT
pm modi new slogan
X

पीएम मोदी ने दिया नया नारा (फोटो: सोशल मीडिया )

PM Modi New Slogan: देशभर में आज यानी सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ जोरशोर से मनाई जा रही है। पूरा देश राष्ट्रभक्ति में लीन हो चुके है। हर ओर बस तिरंगा ही तिरंगा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा के मुताबिक लाल किले से ध्वज फहराया। उन्होंने नौंवी बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान लाल किले की प्राचीर से उन्होंने देश को संबोधित करते हुए नया नारा दिया। उन्होंने मौजूदा वक्त में देश में शोध को बढ़ावा देने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस खास मौके पर मैं पूर्व प्रधानमंत्रियों लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान की जरूरत है।

नारी शक्ति और गौरव की बात करते हुए भावुक हुए पीएम

लाल किले से संबोधन के दौरान पीएम मोदी नारी शक्ति के सम्मान और उनके गौरव की बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, मैं एक पीड़ा जाहिर करना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि ये लाल किले का विषय नहीं हो सकता। मेरे भीतर का दर्द कहा कहूं। किसी न किसी कारण से हमारे अंदर एक ऐसी विकृति आई है, हमारी बोल चाल, हमारी शब्दों में..हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति ले सकते हैं।

करप्शन और परिवारवाद पर किया प्रहार

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज हम दो बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और परिवारवाद या भाई – भतीजावाद। पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश में परिवारवाद के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ानी होगा। भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को अंदर से खोखला कर रहा है। हमें इससे लड़ना है। जिन्होंने बैंक को लूटा उनकी संपत्ति जब्त हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू औक स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को यादकर नमन किया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story