TRENDING TAGS :
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी का वह खास 'मेहमान', लूट ली पूरी महफिल
PM Modi Ka Hanuman: आज रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के हनुमान पवन कल्याण ने भीड़ में भी पूरी महफ़िल अपने नाम कर ली।
PM Modi Ka Hanuman
PM Modi Ka Hanuman: हुजूरे आला आज तक खामोश बैठे हैं इसी गम में, सजाई थी हमने, महफिल लूट ले गया कोई... ये पंक्तियां आज दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के लिए सही बैठ रही हैं। भाजपा की दमदार जीत के बाद गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण में अलग अलग राज्यों से मेहमानों को निमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के खास मेहमान रहे साउथ के पवन कल्याण। पीएम न केवल उनके अंदाज पर फिदा हुए बल्कि मंच में विराजे अतिथियों में से उनको अधिक समय दिया।
साउथ में पीएम के हनुमान पवन कल्याण
पीएम के हनुमान पवन कल्याण के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो इन्होने साल 2008 में राजनीति में कदम रखा था। ये प्रजा राज्यम पार्टी की युवा शाखा, जिसे युवराजयम भी कहा जाता है, के अध्यक्ष बने थे। इस पार्टी की शुरुआत इनके भाई तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने की थी। जिसमें पवन कल्याण ने अहम् भूमिका निभाई थी। उस समय अपने स्वास्थ्य के चलते इन्हे अपना राजनितिक करियर छोड़ना पड़ा था। लेकिन बाद में जब आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू की सरकार बनी तो इन्होने फिर से राजनीति में कदम रखा। जहाँ बतौर डिप्टी सीएम इन्होने कार्यभार संभाला।
अलग अंदाज में दिखे पवन कल्याण
आज रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में पवन कल्याण भीड़ में भी सबसे अलग दिख रहे थे। उनके पहनावे की अगर बात करें तो उन्होंने शरीर पर भागवा वस्त्र धारण किया था। साथ ही माथे पर टीका और चेहरे पर तेज के साथ अलग ही रूप में दिखाई दिए। आज पीएम मोदी का पवन कल्याण के लिए प्यार साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि आज जैसे ही पीएम मोदी रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में आते है वो सबसे पहले मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मिलते हुए आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन तभी उनकी नजर भगवा सॉल ओढ़े पवन कल्याण पर पड़ती है। जिसने पास पीएम मोदी मुस्कुराते हुए जाते हैं।