PM Modi in Maharashtra: 'अब महिलाएं दर्ज कर सकेंगी ई-एफआईआर', लखपति दीदी कार्यक्रम में बोले PM मोदी

PM Modi in Maharashtra: कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Aug 2024 8:02 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2024 11:47 AM GMT)
PM Modi in Maharashtra
X

PM Modi in Maharashtra (Pic: Social Media)

PM Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार महाराष्ट्र के दौरे रहे, यहां के जलगांव में आयोजित पीएम मोदी ने 'लखपति दीदी' कार्यक्रम में भाग लिया और अपने तीसरे कार्यकाल में लखपित बनने वाली 11 लाख महिलाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 2,500 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा। इसके अलावा 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्य लाभान्वित करने के लिए पीएम 5,000 करोड़ का बैंक ऋण भी वितरित किया। लखपति दीदी योजना के शुरू होने के बाद से एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी का दर्जा हासिल कर चुकी हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

अब महिलाएं दर्ज कर सकेंगी ई-एफआईआर

पीएम मोदी ने रेप और यौन शोषण के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों को बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले इन मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। मुकदमों में देरी होती थी। कई बार मामले को दबा दिया जाता था। मगर भारतीय न्याय संहिता में इसे रोकने के लिए प्रावधान बनाए गए हैं। पीएम ने बताया कि अगर कोई महिला बिना थाने जाए एफआईआर दर्ज करना चाहे तो घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज करा सकती है। पुलिस किसी भी तरीके से उससे छेड़छाड़ नहीं कर सकती। इसके साथ ही पीएम ने बताया की बीएनएस में एक पूरा चैप्टर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार पर बनाया गया है। किसी भी तरह आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

नाबालिग से रेप पर फांसी

पीएम ने बीएनएस में प्रवाधानों का जिक्र करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण और रेप के आरोपियों को अब फांसी और उम्रकैद की सजा दी जाएगी। साथ ही शादी का वादा कर छलावा करने वालों को भी छोड़ा नहीं जाएगा। पीएम ने बताया कि शादी के नाम पर वादा कर शोषण करने वालों को बीएनएस में परिभाषित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ है। इन अपराधों को रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी। पीएम ने कहा कि देश से इस पाप को मिटा कर ही रुकना होगी।

पिछली सरकारों को महिलाओं पर नहीं था भरोसा

पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में ऐसी व्यवस्था नहीं की गई जिससे महिलाओं को लाभ हो सके। पहले महिलाओं के नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं होती थी। पिछली सरकारों के सात दशक तराजू के एक तरफ और मोदी के 10 साल एक तरफ रखने पर मोदी का काम ही नजर आएगा। पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसी योजना नहीं चलाई जिससे महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल सके। वो कोई छोटा काम करना चाहती थीं तो भी नहीं कर सकती थी। उन्हें महिलाओं पर भरोसा नहीं था। मगर मोदी सरकार को महिलाओं पर भरोसा है। उन्हें बिना गारंटी लोन दिया गया। साथ ही सरकारी मकान देने पर सरकार महिलाओं के नाम ही रेजिस्टर करती है।

दो महीने में 11 लाख लखपति दीदी

पीएम ने कहा कि जब वह लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र आए थे तब उन्होंने कहा था तीन करोड़ बहनों को लखपित बनाना है। पीएम ने बताया कि पिछले 10 साल में एक करोड़ लखपित दीदी बनी हैं। मगर पिछले दो महीनों में 11 लाख महिलाएं लखपति बनी हैं। पीएम ने इसके लिए महाराष्ट्र की सरकार को भी बधाई दी। साथ ही सरकार की तारीफ भी की। पीएम ने कहा कि यह योजना सिर्फ बहनों को पैसा देने के लिए नहीं बल्कि समाज और परिवार की स्थिति बदलने की कोशिश है। पीएम ने कहा कि जब बहनों के पास आर्थिक मजबूती होती है तो उनका अधिकार भी बढ़ता है। पीएम ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। इसमें महिलाओं की बड़ा योगदान है।

मातृशक्ति की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण का जिक्र किया। इतिहास का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी की मदद राजमाता जीजा ने की। साथ ही जब महिलाओं की शिक्षा की बात आई तो सावित्री बाई फुले सामने आई। पीएम ने कहा कि जब आज देश विकसित बनने के लिए मेहनत कर रहा है तो मातृशक्ति आगे आ रही है। पीएम ने महाराष्ट्र की महिलाओं सावित्री बाई की परछाई बताया।

पीएम ने नेपाल दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने नेपाल में हुई दुर्घटना का जिक्र करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है। केंद्र और राज्य सरकार से इन्हें पूरी मदद दी जाएगी। पीएम ने बताया कि हादसे से बाद भारतीय सेना को मौके पर भेजा गया। वहां से मृतकों को वापस भारत लाया गया। पीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। उनकी हर संभव मदद करेगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story