TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

P20 Summit: PM मोदी ने P-20 समिट का किया उद्घाटन, बोले- भारत लोकत्रंत की जननी

P20 Summit: पीएम मोदी ने कहा, आपका इतने समृद्ध लोकतांत्रिक अनुभवों के साथ भारत आना हम सभी के लिए बहुत सुखद है। पीएम मोदी ने कहा भारत लोकतंत्र की जननी है।

Neel Mani Lal
Published on: 13 Oct 2023 6:48 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2023 7:32 AM GMT)
P20 Summit
X

पीएम मोदी (सोशल मीडिया)

P20 Summit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आज 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन किया। शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के व्यापक ढांचे के तहत संसद द्वारा की जा रही है। शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि यह दुनिया की संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ है। उन्होंने कहा - मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) में आपका स्वागत करता हूं। यह शिखर सम्मेलन दुनिया भर की संसदीय प्रथाओं के महाकुंभ की तरह है।

पी20 शिखर सम्मेलन में जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इसका विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद है। इंडोनेशिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, ओमान, स्पेन, यूरोपीय संसद, इटली, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्किये, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल के वक्ता और प्रमुख कार्यक्रम में यूएई, सिंगापुर, जापान, मिस्र और बांग्लादेश के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में मौजूद रहे। कनाडा के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।


प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पी20 शिखर सम्मेलन निम्नलिखित चार विषयों पर केंद्रित होगा - सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन; महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास; एसडीजी में तेजी लाना; और सतत ऊर्जा संक्रमण। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने भारत की चंद्रमा पर लैंडिंग और जी20 शिखर सम्मेलन के सफल समापन की भी सराहना की।

पीएम ने कहा - आज, हम पी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। ये शिखर सम्मेलन हमारे देश के लोगों की शक्ति का जश्न मनाने का भी एक माध्यम है। पी20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की जननी है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया जिन संघर्षों और टकरावों का सामना कर रही है, उससे किसी को कोई फायदा नहीं होता है। उन्होंने कहा, एक विभाजित दुनिया हमारे सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान नहीं दे सकती। यह शांति और भाईचारे का समय है, एक साथ चलने का समय है, एक साथ आगे बढ़ने का समय है। यह सभी के विकास और कल्याण का समय है।



क्या है पी20

- पी20 शिखर सम्मेलन एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जो वित्तीय निर्भरता और सुरक्षा के मुद्दों पर आधारित है। यह सम्मेलन वित्तीय स्थिति को मजबूती और सुरक्षा के सामर्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग देशों के वित्त मंत्री और आर्थिक प्रशासन के प्रमुखों को एक साथ शामिल होने का मौका देता है।

- यह शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया की वित्तीय स्थिरता बनाए रखने और विकास के लिए बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश वैश्विक आर्थिक और वित्तीय प्रणाली के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और इसके समाधान को खोजने के लिए सम्मेलन में निर्णय लेंगे।

- सम्मेलन में 26 अध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, एक समिति अध्यक्ष और आईपीयू अध्यक्ष सहित 50 संसद सदस्य और 14 महासचिव भाग ले सकते हैं। वहीं, पैन अफ्रीकी संसद के अध्यक्ष भी भारत में पहली बार पी-20 इवेंट में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन सहित चार उच्च स्तरीय सत्र आयोजित होंगे। पब्लिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन के लिए ये सत्र ‘कैसे संसद पी-20 के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकती है’ पर विषय पर चर्चा होगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story