'मोदी पाताल में भी..', कश्मीर में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की दिलाई याद, कांग्रेस पर बरसे

Jammu Kashmir Election 2024: पीएम मोदी ने आज जम्मू कश्मीर में रैली की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के ही दिन सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Sep 2024 8:47 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2024 9:00 AM GMT)
Jammu Kashmir Election 2024
X

Jammu Kashmir Election 2024 (Pic: Social Media)

Jammu Kashmir Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 28 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत ने दुनिया को बताया था कि यह नया भारत है, घर में घुस कर मारता है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवादियों को यह बात मालूम है कि उन्होंने अगर कोई हिमाकत की तो मोदी उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेगा। इसके साथ ही पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। इन्हें घुसपैठिए पसंद हैं।

'BJP की सरकार बनना तय'

पीएम मोदी ने अपने भाषण में सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। पिछले दो चरण के चुनाव ने कश्मीर का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा को जबरदस्त वोट मिले हैं। इसलिए कश्मीर में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकरा बनना तय है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वादा किया कि जम्मू के साथ जो भेद भाव हुआ है उसे भाजपा दूर करेगी। दस साल बाद हुए चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे और इसी दिन नवरात्री की शुरुआत होगी। पीएम ने कहा कि हम सब पर माता वैष्णो का साया रहा है। इस बार विजयादशमी पर शुभ शुरुआत होने वाली है।

विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दशकों से कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी का परिवार फल-फूल रहा है। जनता के हिस्से केवल तबाही आई है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की बर्बाद पीढ़ियों की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां जम्मू कश्मीर में हो रहे बदलाव से भड़के हुए हैं। अगर इनकी सरकार बनी तो धारा 370 वापस लाएंगे। ये फिर भेदभाव वाला निजाम लाना चाहते हैं। इन्होंने संविधान का गला घोंटा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। यह लोग आज भी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story