×

डबल इंजन सरकार का मंत्र विरासत-विकास, जोरहाट में 17,500 करोड़ की सौगात देते हुए बोले मोदी

PM modi in Assam: उन्होंने कहा कि मोदी को गाली देने वाली कांग्रेस और उसके दोस्तों ने आजकल कहना शुरू किया है कि मोदी का परिवार नहीं है। अब पूरा देश कहा रहा मैं 'मोदी का परिवार हूं'।

Viren Singh
Published on: 9 March 2024 8:13 AM GMT (Updated on: 9 March 2024 8:37 AM GMT)
डबल इंजन सरकार का मंत्र विरासत-विकास, जोरहाट में 17,500 करोड़ की सौगात देते हुए बोले मोदी
X

PM modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नार्थ ईस्ट राज्यों के दौरे पर हैं। असम के जोरहाट से पीएम मोदी ने राज्य में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया था और वहां पर हाथी की सफारी करते हुए यादगार तस्वीरें भी क्लिक की थीं, जिसको बाद में मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट किया। जोरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी जिस भी राज्य में डबल इंजन सरकार है, उसका एक ही मंत्र रहा है और वो है विरासत और विकास का।

आज यहां पर रहे मोदी दौरे पर

पीएम मोदी शुक्रवार को असम पहुंचे। उसके बाद शनिवार को सुबह पीएम मोदी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया, यहां वह हाथी की सफारी भी की। इसके बाद यहां से मोदी अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे, वहां प्रधानमंत्री पीएम मोदी विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर कार्यक्रम में भाग लेते हुए सेला सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया और मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लिए करीब 55,600 करोड़ की लागतकई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। फिर पीएम मोदी असम के जोरहाट पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया।

कई ऐतिहासिक परिवर्तनों की रखी गई नींव

उन्होंने कहा कि विरासत के संरक्षण के साथ ही असम की डबल इंजन सरकार यहां के विकास के लिए भी उतनी ही तेजी से काम कर रही है, इसका नजीता यह है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में असम ने अभूतपूर्व तेज गति दिखाई है। 2014 के बाद असम में कई ऐतिहासिक परिवर्तनों की नींव रखी गई। राज्य के भूमिहीन 2.50 लाख मूल निवासियों को जमीन के अधिकार दिए गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 7 दशकों तक चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को बैंकिंग सिस्टम से नहीं जोड़ा गया था। हमारी सरकार ने ऐसे करीब 8 लाख वर्कर्स को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना शुरू किया। इससे उनके पास सरकारी योजनाओं की मदद पहुंचने लगी है।

कांग्रेस में पक्के घर के लिए तरसते थे लोग

पीएम ने कहा कि आज असम के मेरे साढ़े 5 लाख परिवारों को अपने पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। आप सोचिए, एक राज्य में साढ़े 5 लाख अपनी पसंद के अपनी मालिकी के पक्के घर में जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के राज में लोग पक्के घर को तरसते थे। मुझे खुशी है कि पीएम आवास योजना के तहत दिए गए ज्यादातर घर महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। अब घर की मालकिन मेरी माताएं-बहनें बनी हैं।

पूरा देश कह रहा मैं हूं मोदी का परिवार

पीएम ने कहा कि सरकार देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के अभियान पर भी काम कर रही है। इससे असम की महिलाओं को भी लाभ मिल रहा है। देश का प्यार मोदी को इसलिए मिलता है,क्योंकि वह ने 140 करोड़ देशवासियों को सिर्फ अपना परिवार ही नहीं माना, बल्कि उनकी दिनरात सेवा भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी को गाली देने वाली कांग्रेस और उसके दोस्तों ने आजकल कहना शुरू किया है कि मोदी का परिवार नहीं है। उनकी गाली के जवाब में पूरा देश खड़ा हो गया है। आज पूरा देश कह रहा है - मैं हूं मोदी का परिवार।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story