TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

PM Modi: पीएम ने CJI के घर गणेश पूजन की फिर कही बात, बोले- तुष्टिकरण का भूत जाग उठा

PM Modi: नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के एक साल पूरे होने पर एक जनसभा को संबोधित किए।

Sonali kesarwani
Published on: 20 Sep 2024 10:27 AM GMT
pm modi
X

नरेंद्र मोदी का वर्धा में संबोधन 

PM Modi: आज महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सम्बोधन में पीएम ने कहा आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे। कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है। पीएम ने अपने सम्बोधन में उन भाषणों का भी जिक्र किया जो कांग्रेस नेताओं द्वारा विदेश में बोला गया था।

सीजेआई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजन पर क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने सीजेआई के घर गणेश पूजन पर कांग्रेस ने काफी बयान दिया था जिसका आज पीएम मोदी ने जवाब दिया है। जनसभा में उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। स्वतंत्रता संग्राम में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपति उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। गणेश उत्सव में हर समाज, हर वर्ग के लोग एक साथ आते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी गणपति पूजा से भी नफरत करती है। जब मैं गणेश पूजा कार्यक्रम में गया तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस ने गणपति पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया।

कांग्रेस ने गणपति बप्पा को सलाखों के पीछे डाला

जनसभा के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर रही है। कर्नाटक में जिस तरह से गणपति बप्पा को कांग्रेस ने सलाखों के पीछे डाल दिया उससे पूरा देश गुस्से में है। कांग्रेस ने जिस गणपति की मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, उसे पुलिस वैन में कैद कर दिया गया। मुझे इस बात पर आश्चर्य हो रहा है कि कांग्रेस के सहयोगी कैसे इस मुद्दे पर चुप हो सकते है। वो कांग्रेस की संगति से इस तरह प्रभावित है कि वो गणपति के अपमान का विरोध भी नहीं कर पा रहे है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें मिलकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना होगा।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story