×

Startup Mahakumbh: कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय स्टार्टअप, बोले मोदी- दुनिया कर रही हमारे युवाओं पर भरोसा

Startup Mahakumbh: प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए जा रहे स्टार्टअप महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका उद्धाटन किया। पीएम मोदी ने यहां पर लगे स्टॉलों पर जाकर अलग अलग क्षेत्रों की स्टार्टअप प्रदर्शनी भी देखी

Viren Singh
Published on: 20 March 2024 6:43 AM GMT (Updated on: 20 March 2024 7:26 AM GMT)
Startup Mahakumbh: कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय स्टार्टअप, बोले मोदी- दुनिया कर रही हमारे युवाओं पर भरोसा
X

PM Modi in Startup Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था कि स्टार्टअप छोड़िये इसकी सोच तक हमसे लाखों-कोसों दूर थी, लेकिन आज वो भी समय है, जब भारत में सभी क्षेत्रों में स्टार्टअप हैं। कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक, हम हर जगह भारतीय स्टार्टअप पा सकते हैं। आज दुनिया भारतीय युवाओं की कार्यक्षमा और उनकी बुद्धिकौशल का लोहा मान रही है और उन पर अपना भरोसा दिखा रही है।

पीएम ने किया स्टार्टअप महाकुंभ का उद्धाटन

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए जा रहे स्टार्टअप महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका उद्धाटन किया। पीएम मोदी ने यहां पर लगे स्टॉलों पर जाकर अलग अलग क्षेत्रों की स्टार्टअप प्रदर्शनी भी देखी और स्टॉल में मौजूद लोगों के जानकारी भी प्राप्त की। उसके बाद स्टार्टअप महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधिक किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के कृषि से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप हैं। कभी अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप सरकार के बंधन में थे, लेकिन आज स्पेस के 50 से अधिक सेक्टर्स में भारत के स्टार्टअप्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अब हमारे स्टार्टअप स्पेस सटेलाइट लॉन्च कर रहे हैं।

दुनिया कर रही हमारे युवाओं पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारतीय युवाओं की क्षमता देखती है। उनकी क्षमताओं पर भरोसा करती है। इसकी को देखते हुए हमने उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का फैसला किया। हमने लोगों की सोच बदल दी है। भारत का युवा अब नौकरी देने चाहने की बजाए नौकरी पैदा करने में इच्छुक रख रहा है। अर्थात वह खुद की अपनी कंपनी खड़ा करने के सपने बुन रहा है और कई युवा ऐसा कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व आज देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि आज एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल, मेडिसिन, ट्रांसपोर्ट और यहां तक कि योग और आयुर्वेद के स्टार्टअप भी शुरू हो चुके हैं।

सरकार ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत innovative ideas को एक प्लेटफॉर्म दिया। उनको फंडिंग के सोर्स से कनेक्ट किया। शैक्षणिक संस्थानों में इनक्यूबेटर स्थापित करने का अभियान चलाया और उसकी बाल वाटिका के रूप में हमने 'अटल टिंकरिंग लैब' शुरू की, जिसका नतीजा आपके सभी के सामने है।

भारत है दुनिया तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम

उन्होंने कहा कि भारत आज अगर ग्लोबल स्टार्टअप स्पेस के लिए नई उम्मीद और नई ताकत बनकर उभरा है तो इसके पीछे एक सोचा समझा विजन रहा है। भारत ने सही समय पर सही निर्णय लते हुए सही समय पर स्टार्टअप पर काम शुरू किया। आज जब देश 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में मुझे लगता है कि इस स्टार्टअप महाकुंभ का बहुत महत्व है। बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने कैसे IT और Software सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब भारत में Innovation और Start-up कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता देख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 1.25 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं, जो 12 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार पैदा करते हैं। भारत में 110 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। हमारे स्टार्टअप ने 12,000 से अधिक पेटेंट पंजीकृत किए हैं।

राजनीति में बार बार करना पड़ता लॉन्च

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप लॉन्च तो बहुत लोग करते हैं। राजनीति में तो ये बहुत ज्यादा होता है और बार बार लॉन्च करना पड़ता है। आप में और उनमें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, एक अगर लॉन्च नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं, लेकिन वो एक ही पर डटे रहते हैं और बार-बार अपने लॉन्च करते रहते हैं।

मैं भी लेता हूं एआई का सहारा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर पीएम मोदी कहा कि अब हम AI तकनीक से जुड़े एक नए युग में हैं। मैं AI की काफी मदद लेता हूं, जब चुनावी अभियान में भाषा की बाधा आती है तो मैं AI का सहारा लेकर हर भाषा में लोगों तक अपनी बात पहुंचाता हूं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story