×

पोखरण परमाणु परीक्षण: PM ने वाजपेयी और वैज्ञानिकों को सराहा, कहा- आपने गौरवान्वित किया

aman
By aman
Published on: 11 May 2017 9:02 AM GMT
पोखरण परमाणु परीक्षण: PM ने वाजपेयी और वैज्ञानिकों को सराहा, कहा- आपने गौरवान्वित किया
X
पोखरण परमाणु परीक्षण: PM ने वाजपेयी और वैज्ञानिकों को सराहा, कहा- आपने गौरवान्वित किया

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (11 मई) को वर्ष 1998 में आज ही के दिन हुए परमाणु परीक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। मोदी ने कहा, 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी को, खास तौर पर हमारे परिश्रमी वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी को लेकर उत्साहित लोगों का अभिवादन।'



पीएम मोदी ने कहा, 'हम पोखरण में वर्ष 1998 में साहस दिखाने के लिए अपने वैज्ञानिकों और राजनीतिक नेतृत्व के आभारी हैं।' उन्होंने कहा, 'दुनिया पोखरण (परमाणु) परीक्षणों के बारे में भली-भांति जानती है। अटल जी के नेतृत्व में सफल परीक्षण किए गए और पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना। वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया।'



पोखरण के लोगों की भी प्रशंसा

पीएम मोदी ने कहा, 'अगर हमारा प्रधानमंत्री कमजोर होता, तो वह उस दिन भयभीत होता। लेकिन अटल जी वैसे नहीं हैं। वह भयभीत नहीं हुए।' कहा, पोखरण के लोगों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए, जिन्होंने परीक्षणों की योजना बनाने और उनका संचालन किए जाने की पूरी अवधि के दौरान शांति कायम रखी। उन्होंने अन्य सभी चीजों से बढ़कर देश के हित को महत्व दिया। उन्होंने कहा, 'आइए, हम समाज में प्रौद्योगिकी को और समाहित करें। प्रौद्योगिकी में बदलाव लाने की असीम क्षमता है।'

पोखरण में अब तक हुए कई परीक्षण

उल्लेखनीय है कि भारत ने 11 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। दो दिन बाद दूसरा परमाणु परीक्षण किया गया था। भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण भी पोखरण में किया था। पहला परीक्षण 18 मई, 1974 को किया गया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story