PM Modi Srinagar Visit : पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले जम्मू-कश्मीर जल्द बनेगा राज्य, हो रही चुनाव की तैयारी

PM Modi Srinagar Visit : देश में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू कश्मीर के दौरे पर है, वह गुरुवार को श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में शामिल हुए।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 20 Jun 2024 1:54 PM GMT (Updated on: 20 Jun 2024 2:43 PM GMT)
PM Modi Srinagar Visit : पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले जम्मू-कश्मीर जल्द बनेगा राज्य, हो रही चुनाव की तैयारी
X

PM Modi Srinagar Visit : देश में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू कश्मीर के दौरे पर है, वह गुरुवार को श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी इस दौरान जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपए की योजनाओं का तोहफा दिया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका अटूट नाता है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी समाज का एक ही मापदंड होता है - प्रदर्शन। देश ने प्रदर्शन देखा और इसी प्रदर्शन का नतीजा है कि सरकार को तीसरी बार मौका मिला है। हमारी सरकार काम करती है और नतीजे देती है। तीसरी बार सरकार बनाने से दुनिया को स्थिरता का संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि देश में 60 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार जीतकर आई है।

जम्मू कश्मीर जल्द बनेगा राज्य

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सबको अधिकार और अवसर दिए हैं। महिलाओं को लाभ मिला है। समाज के कमजोर तबकों की आवाज को सुना गया है। पहली बार विधानसभा में एसटी समुदाय की सीटें आरक्षित की गई। उन्होंने कहा कि पहाड़ी समुदाय, पाडरी, गड्डा ब्रहाम्ण को एसटी का आरक्षण मिला है। ओबीसी को उनके अधिकार मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं और वो दिन भी जल्द आए जब जम्मू कश्मीर राज्य के रूप में अपना भविष्य और उज्वल बनाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां के लोग अपनी सरकार चुन सकेंगे।

अब लाल चौक पर दिखती है रौनक

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी को बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है। अब लाल चौक से लेकर डल झील तक रौनक रहती है। डल झील के किनारे स्पोर्ट्स कारों का शो हुआ था, जिसे पूरी दुनिया ने भी देखा है। उन्होंने कहा कि सही मायने में अब जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू हुआ है, जिन्होंने अब तक इसे लागू नहीं किया था, वह इसके दोषी हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story