×

हैलो मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं! इन मुख्यमंत्रियों को PM ने लगाया फोन, की ये बात...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की प्रदेशों में स्थिति की जानकारी ली, रोकथाम के लिए राज्य सरकारों द्वारा किये जा रहे उपायों और उपचारों पर चर्चा की।

Shivani
Published on: 19 July 2020 2:47 PM
हैलो मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं! इन मुख्यमंत्रियों को PM ने लगाया फोन, की ये बात...
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर से देश के हालात को लेकर चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की प्रदेशों में स्थिति की जानकारी ली, रोकथाम के लिए राज्य सरकारों द्वारा किये जा रहे उपायों और उपचारों पर चर्चा की। वहीं पीएम ने बातचीत के दौरान कई राज्यों में बाढ़ की समस्या को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों से PM मोदी ने की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में अब तक कई बार देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों संग बात कर चुके हैं। इसी कड़ी में रविवार को पीएम मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर कोरोना और बाढ़ के हालातों के बारे में जाना। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने आज बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम के साथ बातचीत की।

कोरोना के हालातों, रोकथाम के लिए उपायों की ली जानकारी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पीएम को टेलीफोन पर बताया कि प्रदेश में रोजाना 48000 नमूनों की जांच की जा रही हैं। वहीं कोविड 19 की रोकथाम के उपायों और संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था की भी जानकारियां दी।

ये भी पढ़ेंः भारत की ये 7 कंपनियां: बना रहीं कोरोना वैक्सीन, जानें किसकी-कितनी तैयारी

पीएम ने जाना बाढ़ से राज्य के हालात, मदद का आश्वासन

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल संग हुई बातचीत में बाढ़ का मुद्दा अहम रहा। पीएम ने सीएम सोनोवाल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा पीएम ने उनसे राज्य में कोरोना से संबधित जानकारियां भी ली और ऑयल इंडिया के बागजान गैस कुएं में आग बुझाने के जारी प्रयासों के बारे में भी जाना।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!