×

PM Modi : पीएम की पगड़ी में दिखती है परंपरा की झलक, अंदाज-ए-बयां में छिपा रहता है खास संदेश

PM Modi : हर बार की तरह आज भी उनका अन्दांज़ काफी अलग नज़र आया। आज पीएम मोदी को पीले रंग की पगड़ी में देखा गया, जिसे भगवान राम से जोड़ा जा रहा है।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 26 Jan 2024 8:56 AM GMT
India News
X

PM Narendra Modi source: social media 

source : social mediaPM Modi turban : आज, भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश और दुनियाभर से भारत को शुभकामनाएं दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को अपनी ओर से बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। दरअसल हर बार की तरह आज भी उनका अन्दांज़ काफी अलग नज़र आया। आज पीएम मोदी को पीले रंग की पगड़ी में देखा गया, जिसे भगवान राम से जोड़ा जा रहा है।

आज पहनी पीले रंग की पगड़ी

इस बार, प्रधानमंत्री मोदी को पगड़ी पहने हुए देखा गया। पीएम मोदी के पगड़ी में वैसे तो कई रंग दिखयी देते है, लेकिन केसरी और हल्का पीला रंग सबसे ज्यादा निखर रहा है। दरअसल, इस रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। जिस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़ा जा रहा है। मोदी ने इसे अपनी श्रद्धा का प्रतीक बनाने के लिए चुना है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की और रामलला की मूर्ति का अनावरण भी किया था। पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना था, जिसके ऊपर वह भूरी रंग की जैकेट भी पहने हुए दिखयी दिए।

source : social media


हर बार चर्चा में रहता है लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज़ हमेशा चर्चा में बना रहता है। हर बार उन्होंने अपनी पगड़ी के माध्यम से एक विशेष संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन ही वसंत पंचमी का उत्सव भी था, जिसकी झलक पीएम मोदी के पोशाक में साफ तौर देखि जा सकती है। दरअसल, पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी, जो पूरे देश को बसंती का संदेश दे रहा था।

source : social media


2022 में, प्रधानमंत्री मोदी ने एक अद्वितीय शैली में दिखाई दिए थे। उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड की परंपरागत टोपी पहनी थी, जिसमें एक स्ट्रिप पर ब्रह्म कमल बना हुआ था। इसके साथ ही, उन्होंने एक अंगोछा भी साथ लिया था।

source : social media


2021 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अत्यंत विशेष पगड़ी पहनी थी। उस समय, पीएम मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे मिली 'हलारी पगड़ी' को पहना था। साथ ही, उन्होंने एक शॉल भी धारण किया और सफेद कुर्ता-पजामा के साथ ग्रे रंग की जैकेट पहनी थी।

source : social media


2020 में कोविड के दौरान भी पीएम मोदी को भगवा रंग की पगड़ी देखा गया था। उस समय भी उनका लुक काफी शानदार लग रहा था।

source : social media


2019 में भी पीएम मोदी की पगड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उस समय पीएम मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनकर कर्तव्य पथ पहुंचे थे। दरअसल, पगड़ी में पीला और लाल रंग भी था, जो पीएम मोदी के चाहने वालों को काफी पसंद आया था।

source : social media


2018 में पीएम मोदी बहुरंगी पगड़ी पहने नजर आए थे। इस पगड़ी में हरा, लाल, पीला, भगवा और नीला रंग एक साथ देखने को मिल रहा था। साथ ही, उस पर बंधनी डिजाइन किया गया था। पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना था, जिस पर उन्होंने काले रंग का जैकेट डाला हुआ था।

source : social media


2017 में पीएम मोदी ने गुलाबी रंग के पगड़ी पहनी थी। उसके साथ ही पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना था, जिसपर उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

source : social media


2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूरे रंग का जोधपुरी पोशाक पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी।

source : social media


2015 का गणतंत्र दिवस पीएम मोदी का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद का पहला गणतंत्र दिवस था। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राजस्थानी पगड़ी बांधी थी। रंग-बिरंगी बंधनी डिजाइन की पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सफारी सूट पहना हुआ था।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के आयोजन में, झांकी, परेड, और थीम सभी महिलाओं को समर्पित किये गए हैं। अब तक, परेड की शुरुआत हमेशा सैन्य बैंड के साथ होती थी, लेकिन इस बार देशभर से 100 से अधिक महिला सांस्कृतिक कलाकारों ने परंपरागत वाद्य संगीत के साथ परेड की शुरुआत की। इस वर्ष, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story