×

पीएम मोदी ने 'विकसित भारत @2047' वर्कशॉप को किया संबोधित, बोले- भारत लगाने जा रहा Quantum Jump; बोलीं ये बड़ी बातें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' योजना को लॉन्च करते हुए इसकी कार्यशाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित भी किया।

Viren Singh
Published on: 11 Dec 2023 6:09 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2023 8:06 AM GMT)
PM Modi
X

PM Modi: (सोशल मीडिया) 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' कार्यशाला को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति, हर संस्था, हर संगठन को इस संकल्प के साथ आगे बढ़ना है कि मैं जो कुछ भी करूं वह विकसित भारत के लिए हो। आपके लक्ष्य और आपके संकल्पों का फोकस केवल विकसित भारत पर होना चाहिए। आज का दिन विकसित भारत के संकल्पों को लेकर बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैं उन सभी राज्यपालों को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने विकसित भारत के निर्माण से संबंधित इस कार्यशाला का आयोजन किया है।

भारत quantum jump लगाने जा रहा

पीएम मोदी ने कहा, देश की युवाशक्ति को दिशा देने का दायित्व जिन साथियों पर है, उनको आप एक मंच पर लाए हैं। शिक्षण संस्थानों की भूमिका व्यक्ति निर्माण की होती है और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्रनिर्माण होता है। आज जिस कालखंड में भारत है, उसमें व्यक्ति निर्माण का अभियान काफी अहम हो गया है। इसलिए मैं आप सभी को Voice of Youth वर्कशॉप की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के इतिहास का वो कालखंड है जब देश एक quantum jump लगाने जा रहा है। हमारे इर्दगिर्द ही ऐसे अनेक देशों के उदाहरण हैं, जो एक तय समय में ऐसा ही quantum jump लेकर खुद को विकसित बना लिया है। इसलिए मैं कहता हूं कि भारत के लिए भी यही समय है, सही समय है। हमे इस अमृतकाल के पल-पल का लाभ उठाना है। हमे एक पल भी जाया नहीं करना है।

नागरिक की हो चुकी परीक्षा की डेट डिक्लेयर

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का ये अमृतकाल वैसा ही है, जैसे हम अक्सर परीक्षाओं के दिनों में देखते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत आत्मविश्वासी होती है। हालांकि उसके बाद भी आखिरी समय तक कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ता। जब परीक्षा की तारीखें आ जाती है, तो ऐसा लगता है कि पूरे परिवार की परीक्षा की तारीख आ गई है। हमारे लिए भी देश के नागरिक के तौर पर परीक्षा की डेट डिक्लेयर हो चुकी है। हमारे सामने 25 साल का अमृतकाल है। हमे चौबीसों घंटे इसी अमृतकाल और विकसित भारत के लक्ष्यों के लिए काम करना है। विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया, उदाहरण के तौर पर समझाते हुए कहा कि 'जनभागीदारी' एक ऐसा मंत्र है जिसके माध्यम से बड़े से बड़े संकल्प भी पूरे किये जा सकते हैं। चाहे 'डिजिटल इंडिया' हो, 'वोकल फॉर लोकल' हो या स्वच्छ भारत अभियान, हम सबने 'सबका प्रयास' की ताकत देखी है।

समाज मानसिकता तय करती प्रशासन-शासन की झलक की

उन्होंने कहा कि एक मजबूत और सशक्त समाज तभी बनता है जब नागरिक देश के हित और कल्याण के बारे में सोचते हैं। किसी भी देश के प्रशासन और शासन की झलक समाज की मानसिकता तय करती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story