Vijaya Dashami: PM Modi ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं, संघ प्रमुख ने किया शस्त्र पूजन

Vijaya Dashami: पीएम मोदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

Network
Report Network
Published on: 12 Oct 2024 3:30 AM GMT
Prime Minister Narendra Modi
X

Prime Minister Narendra Modi (Pic: Social Media)

Vijaya Dashami: आज दशहरा है। पूरा देश आज दशहरा का त्योहार धूमधाम के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया।

हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। यह विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर देशवासियों के लिए विजय की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

आरएसएस चीफ ने की शस्त्र पूजा

वहीं, विजयदशमी के मौके पर आरएसएस मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पथ संचलन का आयोजन किया। विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शस्त्र पूजा की। आरएसएस मुख्यालय में आयोजित इस शस्त्र पूजा कार्यक्रम के दौरान पद्म भूषण और पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन भी कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कब मनाया जाता है दशहरा

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। पूरे देश में हर वर्ष इसी तिथि को बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। भगवान राम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी इसलिए कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पूरे देश में बहुत सी जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा आज के दिन यानी विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story