×

PM Modi Bihar Visit : PM मोदी ने कहा- 'बिहार को जो प्यार करता है, बिहार उसे उससे ज्यादा लौटाता है'

PM Modi : पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह के अवसर पर पटना पहुंचे थे। उन्होंने परिसर में बनाए गए स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। उन्होंने कहा, हमें अगले 25 वर्ष कर्तव्य पथ पर चलते रहना है।

aman
Written By aman
Published on: 12 July 2022 1:30 PM GMT (Updated on: 12 July 2022 2:26 PM GMT)

PM Modi In Bihar : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह (Centenary Year Celebration) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, 'यह सदी देश के लिए कर्तव्यों की सदी है। हमें अगले 25 वर्ष कर्तव्य पथ पर चलते रहना है। पीएम ने आज बिहार की धरती पर कहा, कि 'भारत लोकतंत्र की मां है। आने वाले समय में बिहार आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा।'

दरअसल, बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि (PM Narendra Modi Chief Guest) थे। समारोह के दौरान मंच पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) भी मौजूद थे।

आज प्रधानमंत्री के भाषण से पहले तीन लोगों ने भाषण दिए। सबसे पहले विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। उनके बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव और फिर सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से पहले संबोधन भाषण दिया। अपनी संबोधन में तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की।

पक्ष और विपक्ष मिलकर काम करें

पीएम मोदी ने ये भी कहा, कि 'ईमानदारी से काम करें। पक्ष और विपक्ष को मिलकर जनता की समस्याओं का निदान करना चाहिए। देश सकारात्मक बदलाव देख रहा है। समय के साथ नए विचारों की जरूरत पड़ती है। हमें अपने कर्तव्यों को अपने अधिकारों को अलग नहीं मानाना चाहिए। हम सभी जनप्रतिनिधियों को कर्तव्यसंकल्प को दोहराना चाहिए। आप सबको पानी, बिजली, घर, शिक्षा, स्वास्थ्य मिलना चाहिए। बिहार जब आगे बढ़ेगा तभी भारत भी आगे बढ़ेगा।'

जानें 'शताब्दी स्तंभ' क्यों है खास

बिहार विधानसभा कैम्पस में आज पीएम मोदी ने जिस 'शताब्दी स्मृति स्तंभ' का लोकार्पण किया, उसकी क्या खासियत है। अगर आप नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शताब्दी स्तंभ क्यों है खास? शताब्दी स्तंभ जहां बिहार के गौरव का प्रतीक है, वहीं इस स्तंभ के जरिए विधानसभा के 100 सालों की विधायी यात्रा तथा गौरवशाली परंपरा को दिखाया गया है। शताब्दी स्तंभ 40 फीट लंबा है। जिस पर 25 फीट तक राजस्थान के जैसलमेर जिले से लाए गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर 15 फीट का कांस्य का बोधि वृक्ष का प्रतीक निर्मित है। इसमें कुल 318 पत्तियां दिखाई गई है। पत्तियां बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों और 75 विधान परिषद सदस्यों के प्रतीक रूप में हैं। इसके 38 डालियां बिहार के 38 जिलों को तथा 9 इतने ही मोटे तने बने हैं, जो प्रमंडल को दर्शाते हैं। अष्टकोणीय स्मृति स्तंभ की चारों दिशाओं में अंजीर की लटकती चार मालाएं हैं। साथ ही, बिहार सरकार के प्रतीक चिह्न के रूप में स्वास्तिक चिह्न भी हैं।

Live Updates

  • 12 July 2022 1:13 PM GMT

    'आप यहां आएं, इसके लिए धन्यवाद'

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, 'जब राष्ट्रपति का कार्यक्रम हुआ था, तभी ये तय हुआ था कि समापन समारोह में PM को बुलाया जाए। आप यहां आएं, इसके लिए धन्यवाद। आपने आज कल्पतरु के पौधा लगाया तो आपने हमलोगों को सलाह भी दी कि पौधे की कैसे देखरेख करें, ये बड़ी बात है और ये आपकी सलाह थी।'

  • 12 July 2022 1:06 PM GMT

    CM नीतीश- बिहार विधानसभा परिसर में पहली बार कोई पीएम आया

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के स्वागत भाषण में कहा कि, 'बिहार विधानसभा कैंपस में पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।'

  • 12 July 2022 1:02 PM GMT

    तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की

    समारोह में बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा के स्वागत भाषण के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भाषण दे रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को 'भारत रत्न' देने की मांग की। 

  • 12 July 2022 1:01 PM GMT

    विधानसभा अध्यक्ष ने दिया स्वागत भाषण

    पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का बिहार विधानसभा में कार्यक्रम शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, कि' मां पटन देवी की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत है।' विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के समापन के लिए समय देने के लिए स्पीकर ने पीएम का आभार जताया।

  • 12 July 2022 12:57 PM GMT

    बिहार विधानसभा परिसर में स्मृति स्तंभ



  • 12 July 2022 12:52 PM GMT

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम का किया स्वागत

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, कि 'मां पटन देवी की भूमि पटना में मैं समस्त बिहार बिहार वासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।'

  • 12 July 2022 12:49 PM GMT

    पीएम मोदी करेंगे स्मृति स्तंभ का उद्घाटन, संग्रहालय की रखेंगे नींव

    पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मुख्य अतिथि (PM Modi chief guest) हैं। इस कार्यक्रम को संबोधित करने के अलावा पीएम विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बिहार विधान सभा संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा अतिथिशाला (guest house) का शिलान्यास करेंगे। पीएम कल्पतरु पौधा लगाएंगे। बिहार विधान सभा परिसर स्थित उद्यान का शताब्दी स्मृति उद्यान के रूप में नामकरण होगा।

  • 12 July 2022 12:42 PM GMT

    पीएम ने किया स्मृति स्तंभ का अवलोकन

    प्रधानमंत्री मोदी स्मृति स्तंभ का अवलोकन कर रहे हैं। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद हैं।

  • 12 July 2022 12:38 PM GMT

    विधानसभा परिसर पहुंचा पीएम मोदी का काफिला

    बिहार विधानसभा परिसर पहुंचा प्रधानमंत्री का काफिला। बिहार विधानसभा के परिसर में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने पीएम नरेंद्र मोदी। 

  • 12 July 2022 12:37 PM GMT

    BJP राज्यसभा सांसद सुशील मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए 



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story