×

PM इस बार चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली, डोभाल भी रहेंगे मौजूद

aman
By aman
Published on: 28 Oct 2016 12:19 PM GMT
PM इस बार चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली, डोभाल भी रहेंगे मौजूद
X

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इस साल दीपावली चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी जवानों के साथ मनाएंगे। खबर के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा में तैनात आईटीबीपी जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। पीएम मोदी बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन भी करेंगे।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो पीएम बनने के बाद से लगातार हर दीपावली सेना पर तैनात जवानों के साथ सीमा पर मना रहे हैं। पिछली दीपावली भी पीएम मोदी ने सियाचिन में जवानों के साथ मनाई थी। उससे पहले कश्मीर में सेना के जवानों के साथ मनाई थी।

ये भी पढ़ें ...#Sandesh2Soldiers: PM मोदी बोले-दिवाली पर हमारे जवानों को संदेश भेज बांटें खुशियां

आगे की स्लाइड में पढ़ें मोदी के इस दौरे की खास बातें ...

अजीत डोभाल भी होंगे साथ

हर बार की तरह इस बार भी पीएम के दौरे को गुप्त रखा गया है। उल्लेखनीय है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सीमाओं पर सघन निगरानी रखी जा रही है। पाक के साथ-साथ चीन सीमा पर भी जवानों को सतर्क कर दिया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे पर उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी होंगे।

ये भी पढ़ें ...राजनाथ ने पाक को बताया ‘कायर’, कहा- आतंकियों के पीछे छिपकर करते हैं वार

आगे की स्लाइड में पढ़ें पीएम मोदी का बधाई संदेश ...



आगे की स्लाइड में पढ़ें पीएम मोदी ने कहां-कहां जवानों के साथ मनाई दिवाली ...

घाटी में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने गए थे

नरेंद्र मोदी संभवत: देश के पहले ऐसे पीएम हैं जो अपनी दीपावली सेना के जवानों के साथ मनाते हैं। मोदी ने जून 2014 में पीएम पद की शपथ ली थी। उसी साल कश्मीर घाटी में जबरदस्त बाढ़ आई थी। पीएम मोदी घाटी में बाढ़ पीडितों के बीच उनका दर्द जानने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें ...काशी में बोले PM मोदी- सर्जिकल स्ट्राइक वाले दिन ही मना ली थी छोटी दिवाली

अचानक दी थी जानकारी

साल 2014 में दीपावली 23 अक्तूबर को थी। पीएम मोदी ने एक दिन पहले 22 अक्तूबर को इसकी जानकारी दी, कि वो दीपावली में कश्मीरी भाई-बहनों का दर्द बांटने वहां जाएंगे। सेना ने बाढ़ पीडितों की खूब मदद की थी। नहीं तो जान-माल का बहुत नुकसान होता।

आगे पढ़ें पीएम ने कैसे शून्य से 25 डिग्री नीचे तापमान में जवानों के साथ रहे खड़े ...

माइनस 25 डिग्री तापमान में रहे जवानों के साथ

पीएम पिछले साल दीपावली मनाने सियाचीन गए थे। उस वक्त सियाचीन में तापमान शून्य से 25 डिग्री नीचे था। उन्होंने सियाचीन में जवानों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ मिठाईयां खाईं।

ये भी पढ़ें ...सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीनी सामानों पर देशभर में फूटा गुस्सा, ‘ड्रैगन’ हुआ बेदम

भारत के आखिरी गांव में होंगे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी इस साल दीपावली चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी जवानों के साथ मनाएंगे। खबर के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा में तैनात आईटीबीपी जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। माणा, भारत तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है। इसके बाद तिब्बत की सीमा शुरू हो जाती है। सर्दी के मौसम में माणा गांव के लोग अपना घर छोड़ देते हैं लेकिन भारत-तिब्बत सीमा के जवान वहां डटे रहते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें माणा गांव के बारे में ...

बद्रीनाथ से तीन किमी आगे है माणा गांव

बद्रीनाथ से तीन किमी आगे और समुद्र तल से 19,000 फुट की ऊंचाई पर बसा है भारत का अंतिम गांव माणा। भारत-तिब्बत सीमा से लगे इस गांव की सांस्कृतिक विरासत तो महत्वपूर्ण है ही यह अपनी अनूठी परंपराओं के लिए भी मशहूर है। यहां रडंपा जनजाति के लोग रहते हैं। पहले बद्रीनाथ से कुछ ही दूर गुप्त गंगा और अलकनंदा के संगम पर स्थित इस गांव के बारे में लोग बहुत कम जानते थे। लेकिन अब सरकार ने यहां तक पक्की सड़कें बनवा दी है। इससे यहां पर्यटक आसानी से आ जा सकते हैं। भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित इस गांव के आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं। इनमें व्यास गुफा, गणेश गुफा, सरस्वती मंदिर, भीम पुल, वसुधारा आदि मुख्य हैं।

ये भी पढ़ें ...अब केंद्र कर रहा ब्लैक मनी वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी, पीएम मोदी के संकेत

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story